
मध्य प्रदेश में प्रेम-प्रसंग के शक में एक महिला के साथ गांव वालों द्वारा अमानवीयता की सारी हदें पार करने का सनससनीखेज मामला सामने आया है। घटना झाबुआ जिले की है, जहां प्रेम-प्रसंग के शक में गांव वालों ने एक महिला को अपने पति को कंधे पर बैठा कर घुमाने का फरमान सुनाया और उसे सबके सामने इस फरमान का पालन करने के लिए मजबूर किया गया।
Published: 30 Jul 2020, 5:03 PM IST
यह मामला झाबुआ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पारा चौकी के छपारी रनवास गांव का है। यहां की एक महिला पर उसके पति ने दूसरे व्यक्ति से प्रेम प्रसंग का शक जताया था। इस बात पर गांव के लोगों ने महिला को सजा सुनाई कि वह पति को कंधे पर बैठाकर गांव का चक्कर लगाए। इतना ही नहीं गांव वालों ने महिला को शर्मसार करते हुए चक्कर भी लगवाए।
Published: 30 Jul 2020, 5:03 PM IST
मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला अपने पती को अपने कंधे पर बैठाए गांव में घूम रही है और उसके साथ चल रहे लोग उसे अपशब्द बोलते हुए धकिया रहे हैं।
Published: 30 Jul 2020, 5:03 PM IST
वीडियो के वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई और महिला की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कोतवाली थाने के प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Published: 30 Jul 2020, 5:03 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 30 Jul 2020, 5:03 PM IST