
होली के दिन दोपहर 2.30 बजे तक सभी मार्गों पर दिल्ली मेट्रो सेवा बंद रहेगी। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने दी। डीएमआरसी के मुताबिक, शुक्रवार यानी 2 मार्च को मेट्रो फीडर बस सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं, मेट्रो सेवा दोपहर 2.30 बजे के बाद सामान्य रूप से चलने लगेगी।
डीएमआरसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "दो मार्च 2018 को होली के अवसर पर दिल्ली मेट्रो के सभी मार्गों पर दोपहर 2.30 बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी।"
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined