हालात

राजस्थान में सभी मंत्रियों ने सीएम अशोक गहलोत को सौंपा इस्तीफा, कल दोपहर कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई

इससे पहले शनिवार शाम को सीएम अशोक गहलोत के आवास पर कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली से आए कांग्रेस महासचिव और राज्य कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान ही सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंप दिया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच राजस्थान में शनिवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पूरी कैबिनेट ने अपना इस्तीफा दे दिया। दरअसल, राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। बताया जा रहा है कि नए मंत्री रविवार शाम तक शपथ ले सकते हैं। इसे लेकर कल दोपहर जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के विधायकों की अहम बैठक बुलाई गई है।

Published: undefined

इससे पहले शनिवार शाम को सीएम अशोक गहलोत के आवास पर कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली से आए कांग्रेस महासचिव और राज्य कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान ही सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंप दिया।

Published: undefined

सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ही तय हुआ कि कल दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अहम बैठ होगी। माना जा रहा है कि नई कैबिनेट के मंत्री कल शाम चार बजे तक शपथ ले सकते हैं। इस बीच राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र जयपुर पहुंच गए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज, दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके, ईरान ने कुवैत-बहरीन पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

  • ,
  • ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका का दावा- होर्मुज आ रहे चार ईरानी ड्रोन्स को मार गिराया

  • ,
  • राजेश एक्सपोर्ट्स के 15 लाख करोड़ रुपये के घोटाले की जिम्मेदारी कौन लेगा, ईडी कब नींद से जागेगीः पवन खेड़ा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद

  • ,
  • ममता बनर्जी ने टीएमसी में व्यापक संगठनात्मक फेरबदल किया, वफादारों, अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताया