हालात

कोरोना: दिल्ली सरकार के दफ्तरों में  बायोमीट्रिक एटेंडेंस पर रोक, सभी प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक बंद

कोरोनावायरस के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने अपने सभी दफ्तरों में बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी है। साथ ही पांचवी कक्षा तक सभी प्राइमरी स्कूलों में 31 मार्च तक छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

दिल्ली के प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक बंद

देश में कोरोनावायरस की पुष्टि वाले मामलों के बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने गुरुवार को सभी प्राइमरी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया है। इस फैसले की सूचना देते हुए उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, बच्चों के बीच कोरोनावायरस (कोविड-19) के प्रसार की आशंका के मद्देनजर एहतियातन सभी प्राइमरी स्कूलों (सरकारी/सहायता प्राप्त/निजी/एमसीडी/एनडीएमसी)को 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।"

यह फैसला कोरोनावायरस के देश में बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुवार को संसद में कहा कि 28,529 लोगों की निगरानी(कम्युनिटी सर्विलांस) की जा रही है। इससे पहले मंगलवार को नोएडा में श्रीराम मिलेनियम स्कूल ने अपनी वार्षिक परीक्षाओं को टालने का फैसला किया और स्कूल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। स्कूल ने ऐसा एक छात्र के अभिभावक के कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर किया।

दिल्ली सरकार के दफ्तरों में बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बायोमेट्रिक उपस्थिति अंकन पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। केजरीवाल सरकार ने कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?