हालात

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट से यौन शोषण मामले में बड़ी राहत

अदालत ने अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत याचिका पर अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता इस मामले की जांच में पुलिस का सहयोग करेंगे। अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ता के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट से यौन शोषण मामले में बड़ी राहत
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट से यौन शोषण मामले में बड़ी राहत  फोटोः IANS

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बटुकों के कथित यौन शोषण मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को रोक लगा दी और कहा कि निर्णय आने तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। साथ ही अदालत ने राज्य सरकार और मुकदमा के वादी आशुतोष पांडेय को इस मामले में अपने जवाब दाखिल करने को कहा।

Published: undefined

न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकलपीठ ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की और से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका पर अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया जिसके मार्च के तीसरे सप्ताह में सुनाए जाने की संभावना है। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता इस मामले की जांच में पुलिस का सहयोग करेंगे। अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ता के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए।

Published: undefined

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने 24 फरवरी को अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता ने जमानत का विरोध करते हुए अदालत को पॉक्सो मामले की गंभीरता से अवगत कराया और कहा कि याचिकाकर्ता को पहले निचली अदालत का रुख करना चाहिए था। वहीं, स्वामी पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि पूरा मामला साजिश के तहत दर्ज कराया गया है और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

Published: undefined

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अधिवक्ता दिलीप गुप्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता आशुतोष पांडेय काई आपराधिक मामलो में लिप्त रहे हैं और याचिकाकर्ता को राज्य सरकार के इशारे पर इस मामले में झूठा फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित बटुक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम में कभी नहीं रहे। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि आरोप निराधार हैं और जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

आशुतोष ब्रह्मचारी की ओर से दायर अर्जी पर जिला अदालत के आदेश पर झूंसी थाने में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ नाबालिग बटुकों से दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रकरण पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज है और विशेष न्यायाधीश पॉक्सो की अदालत के आदेश के अनुपालन में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर प्राथमिकि दर्ज की गई।

Published: undefined

सुनवाई से पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वाराणसी में मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और “झूठ की उम्र लंबी नहीं होती।” उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो नार्को टेस्ट सहित हर प्रकार की जांच के लिए वे तैयार हैं। फिलहाल आज अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है।

इसी बीच, स्वामी पक्ष के अधिवक्ता को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी अजीत कुमार सरोज को वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी विधि का छात्र है और प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि पड़ोसी को फंसाने के उद्देश्य से उसने धमकी भरा संदेश भेजा था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- बार-बार बहकाने वालों को महिलाएं पहचान लेती हैं, अभी 33% आरक्षण क्यों नहीं दे रहे?

  • ,
  • पीएम के 'अस्पष्ट' और सरसरे भाषण से परिसीमन को लेकर असमंजस में राज्य, अहम सवालों को अनदेखा कर गए मोदी

  • ,
  • प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिलाओं का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं प्रधानमंत्री, सरकार धोखाधड़ी...

  • ,
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट विमान ने अकासा प्लेन को मारी टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित, दोनों प्लेन को मामूली नुकसान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.50 लाख से पार और वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार में गिरावट