हालात

J-K: 'हर हर महादेव' के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी

उत्तर कश्मीर बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए 717 तीर्थयात्रियों समेत जत्थे को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे भगवती नगर आधार शिविर से रवाना किया।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तर कश्मीर बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए 717 तीर्थयात्रियों समेत जत्थे को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे भगवती नगर आधार शिविर से रवाना किया।

अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है और यह 11 अगस्त को रक्षा बंधन त्योहार के अवसर पर श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगी। तीर्थयात्री एक काफिले में सुरक्षा बलों के साथ घाटी के लिए रवाना हुए। यात्रा के उत्तरी कश्मीर बालटाल और दक्षिण कश्मीर पहलगाम दोनों रास्तों पर सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और स्थानीय पुलिस के सुरक्षा बल तैनात हैं।

पहली बार, अधिकारियों ने प्रत्येक तीर्थयात्री को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टैग जारी किया है, ताकि सुरक्षा में कोई कमी न रहे। मौसम विभाग ने बुधवार को दोनों यात्रा मार्गो पर शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। अधिकारियों ने कहा है कि इस साल लगभग आठ लाख तीर्थयात्रियों के यात्रा करने की उम्मीद है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • 'पीएम मोदी खेल रहे ‘विक्टिम कार्ड', उनकी ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं', जयराम का पलटवार

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट

  • ,
  • CWG 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, जैवलिन थ्रो में जीता सिल्वर मेडल, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा