हालात

अमेरिका ने भारत आने वाले अपने नागरिकों के लिए जारी किया एडवाइजरी, यात्रा के दौरान 'अधिक सावधानी' बरतने को कहा

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि दुष्कर्म भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है। यौन हमले जैसे अपराध पर्यटन स्थलों और अन्य स्थानों पर हुए हैं। आतंकवादी पर्यटक स्थलों, बाजारों, मॉल और सरकारी केंद्रों को निशाना बनाकर हमला कर सकते हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

अमेरिका ने अपने इंडिया ट्रैवल एडवाइजरी में अपने नागरिकों से अपराध और आतंकवाद के कारण भारत में अधिक सावधानी बरतने के लिए कहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने 5 अक्टूबर को जारी ट्रैवल एडवाइजरी में भारत को लेवल 2 पर रखा है और अपने नागरिकों से अधिक सावधानी बरतने को कहा है।

अमेरिका ने अपने नागरिकों को आतंकवाद और नागरिक अशांति के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर (पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और इसकी राजधानी लेह को छोड़कर) की यात्रा नहीं करने और संभावित सशस्त्र संघर्षों के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किमी के भीतर यात्रा नहीं करने के लिए कहा है।

ट्रैवल एडवाइजरी के अनुसार भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, दुष्कर्म भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है। यौन हमले जैसे हिंसक अपराध पर्यटन स्थलों और अन्य स्थानों पर हुए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि आतंकवादी पर्यटक स्थलों, परिवहन केंद्रों, बाजारों/शॉपिंग मॉल और सरकारी केंद्रों को निशाना बनाकर कम या बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं।

अमेरिकी सरकार के पास पूर्वी महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में अमेरिकी नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की सीमित क्षमता है। यात्रा परामर्श में कहा गया है कि पश्चिमी पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी तेलंगाना में अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को इन क्षेत्रों की यात्रा करने के लिए विशेष अनुमति लेनी होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे

  • ,
  • जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

  • ,
  • उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से बढ़ी मुश्किलें, देहरादून के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच सतर्क रहने की सलाह