हालात

कुतुब मीनार परिसर में आज हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान, सुरक्षा के भारी इतंजाम, जानें हिंदू संगठन ने क्या कहा

यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयभगवान गोयल ने इन मांगों को लेकर अन्य हिंदू संगठनों के साथ मंगलवार को कुतुब मीनार परीसर में हुनमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की है। जिसके बाद सुरक्षा को बढ़ा दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश भर में अजान और हनुमान चालिसा का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदू संगठन ने अब दिल्ली के कुतुब मीनार पर 'हनुमान चालीसा' पढ़ने का ऐलान किया है। जिसके बाद भारी सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।

दरअसल कुतुब मीनार परिसर में कुव्वत- उल-इस्लाम मस्जिद के ढांचे में लगी मूर्तियों को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। हिंदू संगठन वहां लगी भगवान गणेश की दो उल्टी मूर्तियों को लेकर नाराजगी जताई है। संगठनों का कहना है कि मस्जिद में लगी उल्टी मूर्तियों से हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को काफी ठेस पहुंच रही है इसलिए इन्हें वहां से हटाया जाना चाहिए और किसी और जगह प्रतिष्ठित करने की मांग की है। साथ ही पूजा करने की अनुमति भी मांगी गई है।

इतना ही नहीं कुतुबमीनार का नाम विष्णु स्तंभ किए जाने की मांग भी की जा रही है। बता दें कि यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयभगवान गोयल ने इन मांगों को लेकर अन्य हिंदू संगठनों के साथ मंगलवार को कुतुब मीनार परीसर में हुनमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की है। जिसके बाद सुरक्षा को बढ़ा दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश