इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में कमाल का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने कजाकिस्तान को 21-0 से रौंद दिया। पूल-बी के इस मुकाबले में कजाकिस्तान की टीम भारतीय टीम के सामने बेबस नजर आई। मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी लगातार गोल करती रहीं और कजाकिस्तान की खिलाड़ी गोल बचाने की नाकाम कोशिश करती नजर आयीं।
शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाए हुए भारतीय टीम ने पहले तीन क्वॉर्टर तक16-0 की बढ़त बना ली थी और अंतिम क्वॉर्टर में 5 गोल कर 21-0 से मुकाबला जीत लिया।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
भारत की महिला पहलवान दिव्या काकरान ने 18वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन मंगलवार को 68 किलोग्राम भारवर्ग फ्री स्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। दिव्या ने कांस्य पदक के मैच में चीनी ताइपे की चेन वेनलिंग को 10-0 से मात देकर तकनीकी दक्षता के आधार पर मात देते हुए अपने पहले ही एशियाई खेलों में पदक जीता। दिव्या को मंगोलिया की पहलवान तुमेनटसेटसेग शारखु ने क्वार्टर फाइनल में 11-1 से मात दी थी।
क्वार्टर फाइनल में हार के बाद दिव्या का स्वर्ण जीतने का सपना टूट गया था लेकिन उन्हें कांस्य पदक का मैच खेलने का मौका मिला जहां उन्होंने बाजी मारी।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम थाईलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने ग्रुप ए के फाइनल मैच में थाईलैंड की टीम को 49-30 से हरा दिया है।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
तैराकी में पुरुषो की 50 मीटर फ्री स्टाइल में भारत के विर्धावल काफी करीब अंतर से मेडल से चूक गए हैं। विर्धावल सेकंड के 100वें हिस्से के अंतर से ब्रॉन्ज मेडल से चूक गए। उन्होंने 22.47 सेकंड का समय लिया।वहीं ब्रॉन्ज जीतने वाले जापान के नाकाओ ने 22.46 सेकंड का समय लिया।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
भारत ने पुरुष रेगू टीम स्पर्धा में गत विजेता थाइलैंड से हारने के बावजूद एशियाई खेलों में सेपक टाकरा में अपना पहला पदक जीत लिया है। भारत की पुरुष रेगू टीम थाइलैंड से 0-2 से हार गई, लेकिन उसने कांस्य जीता। दरअसल सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को पदक दिया जाता है।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
दीपिका कुमारी, प्रोमिला देमेरी और अंकिता भकत की भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने मंगलवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की रिकर्व टीम तीरंदाजी स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्री-क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम का सामना मंगोलिया से होगा।
भारतीय महिला टीम ने रैंकिंग राउंड में 1908 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल किया और प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
ऐसे में क्वार्टर फाइनल के लिए भारतीय महिला टीम 25 अगस्त को मंगोलिया से अंतिम-16 दौर में भिड़ेगी।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने मंगलवार को यहां 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। संजीव ने 452.7 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पर कब्जा जमाया।
भारतीय निशानेबाज संजीव का यह एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में जीता गया पहला पदक है।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में सौरभ चौधरी के स्वर्ण पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने 50 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। सौरभ चौधरी मेरठ के रहने वाले हैं।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
श्रेयसी सिंह और लक्ष्य की भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां 18वें एशियाई खेलों में निशानेबाजी की ट्रैप मिश्रित स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रेयसी और लक्ष्य ने की टीम ने क्वालिफिकेशन में 142 अंकों के साथ 5वां स्थान हासिल किया।
फाइनल के लिए अंतिम सूची में ताइवान की टीम 146 अंकों के साथ पहले, चीन दूसरे और लेबानोन की टीम तीसरे स्थान पर रही।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सौरभ और अभिषेक को निशानेबाजी में मेडल जीतने पर बाधई दी है।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भी सौरभ और अभिषेक को निशानेबाजी में मेडल जीतने पर बाधई दी है।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
18वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने मंगलवार को श्रीलंका की टीम को 38-12 से मात देने के बाद इंडोनेशिया की टीम को 54-22 से हरा दिया है।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को महिला एकल वर्ग टेनिस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंकिता ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की होजोमी एरी को मात दी।
अहमदाबाद की 25 वर्षीया टेनिस खिलाड़ी अंकिता ने होजोमी को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में बुधवार को अंकिता का सामना हांगकांग की युडिस वोंग चोंग से होगा।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
भारत को 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को यहां पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल हुआ। भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ ने पदार्पण करने के साथ ही स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह भारत की झोली में तीसरे दिन गिरा पहला और कुल तीसरा स्वर्ण पदक है।
इसके अलावा इस स्पर्धा में एक अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।सौरभ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए और सोना जीता।अभिषेक ने फाइनल में शीर्ष-3 में जगह बनाई और अंत में कुल 219-3 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
भारतीय पुरुष निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सौरभ ने 586 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
इस स्पर्धा में सौरभ के अलावा भारत के एक अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने भी क्वालीफाई कर लिया है। वह 580 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे।
दक्षिण कोरिया के जिन जोनगोह को 584 अंकों के साथ दूसरा और चीन के वु जियाउ को 582 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को अपने तीसरे मैच में भी जीत हासिल की। भारत ने श्रीलंका को 38-12 से मात दी और ग्रुप-ए में 6 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। भारतीय महिला टीम का मुकाबला आज ही इंडोनेशिया से भी होना है।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
अपने दूसरे मौके को जाया ना करते हुए भारतीय खिलाड़ी दत्तु भोनाकल ने यहां 18वें एशियाई खेलों की नौकायन प्रतियोगिता में पुरुषों की एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रीपचेज में मिले अवसर पर दत्तु ने संघर्ष करते हुए सात मिनट और 45.71 सेकेंड का समय निकालकर फाइनल में जगह बनाई।
दत्तु के फाइनल में पहुंचने से भारत के लिए पदक की उम्मीद बरकरार है। इस स्पर्धा की अंतिम सूची में दत्तु दूसरे स्थान पर हैं, वहीं दक्षिण कोरिया के किम डोंगयोंग पहले स्थान पर हैं।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
भारतीय तैराक विर्धावल खड़े ने मंगलवार को 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हालांकि, इस स्पर्धा में शामिल एक अन्य भारतीय तैराक अंशुल कोठारी आगे नहीं निकल सके और उन्हें 28वां स्थान हासिल किया।
विर्धावल ने 22.43 सेकेंड का समय लेकर हीट-5 में पहला स्थान हासिल किया। इस कारण वह अंतिम सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
एशियन गेम्स का तीसरा दिन है। भारतीय एथलीटों से ज्यादा से ज्यादा पदक की उम्मीद है। दो गोल्ड मेडल के साथ भारत के खाते में कुल 5 पदक हैं। भारत पदक तालिका में 8वें स्थान पर है।
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 21 Aug 2018, 9:16 AM IST