असम, केरल और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हो गई। अब वही वोटर्स मतदान कर पाएंगे, जो शाम 6 बजे तक बूथ में आ गए थे। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक असम में 84.42%, केरल में 75.01% और पुडुचेरी में 86.92% वोटिंग हुई।
Published: undefined
असम में विधानसभा की 126 सीटों, केरल में 140 सीटों और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए वोट डाले गए। केरल में 883 उम्मीदवार मैदान में हैं, यानी प्रति सीट औसतन छह से सात प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, बागी और निर्दलीय उम्मीदवारों के शामिल होने से कई निर्वाचन क्षेत्र चुनावी मैदान में बदल गए हैं। मतदाताओं की संख्या 27 लाख है, जो 30,000 से अधिक मतदान केंद्रों में फैले हुए हैं।
Published: undefined
चार क्षेत्रों- पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम से मिलकर बने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कुल 9.50 लाख से ज्यादा वोटर हैं। कुल 294 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।अधिकारियों के मुताबिक, दलगांव में सबसे अधिक 94.57 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सबसे कम 70.40 फीसदी मतदान अमरी में दर्ज किया गया।
असम विधानसभा चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 35 जिलों के 31,490 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। मतगणना चार मई को होगी। अधिकारियों के मुताबिक, दलगांव में सबसे अधिक 94.57 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सबसे कम 70.40 फीसदी मतदान अमरी में दर्ज किया गया।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined