हालात

विधनासभा चुनाव: ममता बनर्जी का हमला, कहा- अगर पश्चिम बंगाल में BJP सत्ता में आई, तो कई लोग बेघर हो जाएंगे

खंडाघोष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "आने वाले दिनों में लोगों के पास न कोई पता होगा, न घर और न ही परिवार। बीजेपी सब कुछ छीन लेगी।"

फोटोः PTI
फोटोः PTI 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि अगर इस बार चुनाव में बीजेपी सत्ता में आती है, तो राज्य में कई लोगों को अपना घर और आश्रय खोना पड़ सकता है। पूर्व बर्धमान जिले के खंडाघोष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "आने वाले दिनों में लोगों के पास न कोई पता होगा, न घर और न ही परिवार। बीजेपी सब कुछ छीन लेगी।"

Published: undefined

रैली के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा, हालांकि उन्होंने उनका नाम सीधे तौर पर नहीं लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता 7वें वेतन आयोग लागू करने का वादा कर रहे हैं, लेकिन यह पूरी तरह भ्रामक है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "वे झूठ बोल रहे हैं। उन्हें पहले जानकारी लेनी चाहिए थी। हमने इसी साल फरवरी में अपने राज्य बजट में 7वें वेतन आयोग की घोषणा पहले ही कर दी है। पश्चिम बंगाल ऐसा एकमात्र राज्य है जहां सरकारी कर्मचारियों को पेंशन मिलती है, जबकि अन्य राज्यों में यह सुविधा नहीं है।"

Published: undefined

इसके अलावा सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री के उस वादे पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी की सरकार बनने पर बंगाल के मशहूर खाद्य उत्पाद और मिठाइयों को वैश्विक स्तर पर निर्यात किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि हम पहले से ही इन उत्पादों को स्थानीय, राष्ट्रीय, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेच रहे हैं।

रैली में उन्होंने हुमायूं पर भी आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने कहा कि अल्पसंख्यक वोटों को बांटने के लिए एक हजार करोड़ रुपए की डील की गई है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में सामने आया वीडियो फर्जी या एआई जनरेटेड बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो बनाने वाले ने इसे असली बताया है। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर भी सवाल उठाए और पूछा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम क्यों नहीं घटाए जा रहे हैं।

Published: undefined

बता दें कि राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Published: undefined