हालात

उड़न परी हिमा दास की अंग्रेजी का फेडरेशन ने उड़ाया मजाक, भड़के लोग, गुस्सा बढ़ता देख मांगी माफी

आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैम्पियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमा दास की टूटी-फूटी अंग्रेजी का मजाक उड़ाने वाले भारतीय एथलेटिक्स महासंघ को लोगों ने आड़े हाथों लिया है। विरोध बढ़ता देख एएफआई ने बाद में माफी मांग ली।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया   हिमा दास की अंग्रेजी को लेकर फेडरेशन ने उड़ा मजाक

भारत की युवा एथलीट हिमा दास ने आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनिशप में गोल्ड मेडल जीतकर एक नया इतिहास बनाया है। पूरी दुनिया में भारत का नाम का रौशन करने वाली हिमा दास को बड़ी हस्तियों के साथ देश के कोने-कोने से बधाईयां मिल रही है। लेकिन इसी बीच हिमा दास को लेकर एथलेटिक्स फेडरेशन (एएफआई) के एक ट्वीट के विवाद शुरू हो गया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ने ट्वीट में लिखा, “हिमा दास ने अपनी जीत के बाद मीडिया से बात की। क्योंकि वो इंग्लिश में इतनी अच्छी नहीं हैं उसके बाद भी उन्होंने अपना बेस्ट दिया। आप पर हमें गर्व है हिमा। इसी तरह का खेल दिखाते रहे।”

इस ट्वीट में हिमा दास की अंग्रेजी को लेकर लिखी गई बात पर लोग सोशल मीडिया पर भड़क गए। कई लोगों ने एएफआई को आड़े हाथों लेते हुए उसके ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की। इस ट्वीट के बाद लोग भारतीय एथलेटिक्स महासंघ को ट्रोल करने लगे। उनका कहना था कि हिमा दास ट्रेम्पियर में स्प्रिंट इवेंट में अपना टैलेंट दिखाने के लिए गईं हैं ना की अंग्रेजी में अपनी काबिलियत साबित करने के लिए।

लेकिन हिमा दास की अंग्रेजी को लेकर सवाल उठाने वाला एथलेटिक्स फेडरेशन अब खुद अपनी अंग्रेजी को लेकर मजाक का पात्र बन गया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ने अपने ट्वीट में स्पीकिंग की स्पेलिंग ही गलत लिखी है। विवाद को बढ़ता देख एएफआई ने अपने ट्वीट पर सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद हिमा की अंग्रेजी का मजाक उड़ाना नहीं था।

एएफआई ने सफाई देते हुए कहा, “हम सभी भारतीयों से माफी चाहते हैं। हमारे एक ट्वीट से आपको चोट पहुंची है। हमारा असली मकसद यह दिखाना था कि हमारे धावक, मैदान के बाहर और अंदर किसी भी मुश्किल परिस्थिति से घबराते नहीं हैं। जो लोग गुस्साए हुए हैं उनसे एक बार फिर माफी मांगते हैं। जय हिंद।”

हालांकि इस बार एथलेटिक्स फेडरेशन ने खुद अंग्रेजी के बजाए हिंदी में लिखकर माफी मांगी। उन्होंने वीडियो को डिलीट करने से मना कर दिया और कहा कि इसे स्टार एथलीट को अपमानित करने के इरादे से पोस्ट नहीं किया गया था।

एएफआई ने ट्वीट में लिखा, “वीडियो फाइनल से पहले का है। वीडियो बहुत अच्छा है, इसलिए हम इसे डिलीट नहीं करेंगे। उन लोगों से एक बार फिर माफी मांगते हैं, जो गुस्से में हैं। हिमा को शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। जय हिंद।”

(आईएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 Jul 2018, 9:10 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पुणे में आज राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, बिहार के बेतिया में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

  • ,
  • गाजियाबाद: डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी की ली जान, दूसरी बेटी को घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • कोटा, देहरादून, प्रयागराज के बाद आज पुणे में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, लाखों छात्रों के आने की उम्मीद

  • ,
  • 'भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है...' जयपुर में स्कूल पहुंचे कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी के धरने से झुकी दिल्ली पुलिस, दर्ज किया पेलेट गन मामला