हालात

आतिशी बोलीं- ईडी धन के लेन-देन की बात किसी भी ‘आप’ नेता के खिलाफ स्थापित करने में विफल रही

आतिशी ने कहा कि अरबिंदो फार्मा के रेड्डी को निदेशालय ने नवंबर में आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था। उन्होंने दावा किया कि रेड्डी ने चुनावी बॉण्ड के जरिए भाजपा को करोड़ों रुपये दिये।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि कथित आबकारी नीति घोटाले में कई छापे मारने, गिरफ्तारियां करने और दो साल तक जांच करने के बावजूद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आम आदमी पार्टी (आप) के किसी भी नेता के खिलाफ धन के लेन-देन की बात स्थापित नहीं कर पाई है।

‘आप’ नेता ने यह भी कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केवल शरद पी रेड्डी के बयान के आधार पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

आतिशी ने कहा कि अरबिंदो फार्मा के रेड्डी को निदेशालय ने नवंबर में आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था। उन्होंने दावा किया कि रेड्डी ने चुनावी बॉण्ड के जरिए भाजपा को करोड़ों रुपये दिये।

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने अदालत में दावा किया कि कथित आबकारी घोटाला मामले में अपराध से अर्जित कमाई की ‘‘बड़ी लाभार्थी’’ रही आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा धनशोधन कराए जाने के लिए केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री होने का फायदा उठाया।

आतिशी ने ईडी को भाजपा के खिलाफ मामला दर्ज करने की चुनौती दी और आरोप लगाया कि तथाकथित आबकारी नीति घोटाले में धन का लेन-देन भाजपा से जुड़ा है।

दिल्ली की मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा को अपने बैंक खातों में ‘‘अपराध की आय’’ प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी को इस मामले में भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा को गिरफ्तार करना चाहिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा