हालात

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा- बिहार में होगा सत्ता परिवर्तन, इस आंधी से उत्तर प्रदेश में बनेगी अखिलेश सरकार

बिहार चुनाव को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि राज्य में जिस तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, उससे पता चलता है कि बिहार की जनता सरकार के कुशासन से पूरी तरह ऊब चुकी है, इसलिए वह बदलाव के मूड में है। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, यह बदलाव आंधी में बदल रहा है।

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा- बिहार में होगा सत्ता परिवर्तन, इस आंधी से उत्तर प्रदेश में बनेगी अखिलेश सरकार
अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा- बिहार में होगा सत्ता परिवर्तन, इस आंधी से उत्तर प्रदेश में बनेगी अखिलेश सरकार फोटोः सोशल मीडिया

समाजवादी पार्टी (एसपी) के स्टार प्रचारक भी बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए मैदान में उतर चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद सोमवार को अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद पटना पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि बिहार में निश्चित तौर से सत्ता परिवर्तन होगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस आंधी से उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार बनेगी।

सांसद अवधेश प्रसाद ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा, "अखिलेश यादव ने बिहार में चल रहे चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में मेरा नाम शामिल किया है। अयोध्या की धरती के दिव्य मतदाताओं, वहां की जनता, भगवान श्री राम, भगवान हनुमान और मां सरयू के आशीर्वाद के साथ-साथ हमारे नेता अखिलेश यादव के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मैं अयोध्या में विजयी हुआ। आज इस जीत की चर्चा पूरे देश और यहां तक कि दुनिया भर में होती है।"

बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, "राज्य में जिस तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, उससे पता चलता है कि बिहार की जनता सरकार के कुशासन से पूरी तरह ऊब चुकी है, इसलिए वह बदलाव के मूड में है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, यह बदलाव आंधी के रूप में बदल रहा है।" उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया, उसमें कल्पना की गई कि चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य, वह वेलफेयर स्टेट का काम करेगी। अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि सरकार पूरी तरह से व्यापार कर रही है।

अवधेश प्रसाद ने आगे कहा कि राज्य में बेरोजगारी चरम पर है। पढ़ा-लिखा नौजवान आज बेरोजगार होने पर आत्महत्याएं करने की भी सोचने लगता है। अनपढ़ और मजदूरों के लिए भी हालात यह हैं कि उन्हें काम के लिए बाहर जाना पड़ता है।" सपा सांसद ने कहा कि बिहार का चुनाव इस बार नया इतिहास बनाएगा। यह बदलाव की एक बुनियाद होगी, जिसकी आंधी 2027 में उत्तर प्रदेश में चलेगी और वहां अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। इसी तरह पूरे देश से बीजेपी की डबल इंजन सरकार का सफाया हो जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस बड़ा खुलासा, शूटर्स के निशाने पर थे बड़े एक्टर, इन सेलिब्रिटीज के घरों की गई थी रेकी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 2 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

  • ,
  • पंजाब में 3 लाख कर्मचारियों का आंदोलन, दो दिन की सामूहिक छुट्टी पर गए, पुरानी पेंशन और DA समेत कई मांगें

  • ,
  • रितु बराला मारपीट मामला: FIR की मांग पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कांग्रेस का धरना जारी, डोटासरा बोले- कार्रवाई तक नहीं हटेंगे

  • ,
  • CJP के सौरव और आशुतोष के खिलाफ दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच के हवाले, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी हैं दोनों FIR