
दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या ने एक बार फिर से लोगों को डरा दिया है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को पिछले 24 घंटों में 2,073 नये मामले सामने आये, वहीं 5 लोगों की मौत हो गई। इस बीच, कोविड पॉजिटिविटी दर बढ़कर 11.64 प्रतिशत हो गई है और सक्रिय मामलों की संख्या 5,637 है, जिनमें से 3,214 रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।
Published: undefined
पिछले 24 घंटों में 1,437 मरीजों के ठीक होने के साथ, ठीक होने वालों की कुल संख्या 19,28,214 हो गई है, जबकि दिल्ली में कुल मामले 19,60,172 हो गये हैं और मरने वालों की संख्या 26,321 है। कोविड के कंटेनमेंट जोन की संख्या 183 है।
Published: undefined
पिछले 24 घंटों में कुल 17,815 नए टेस्टों में से- 12,696 आरटी-पीसीआर और 5,119 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए, जबकि 16,382 टीके लगाए गए - 992 पहली खुराक, 2,685 दूसरी खुराक और 12,705 एहतियात खुराक दी गई। इसी के साथ टीकों की कुल संख्या 3,95,47,997 हो गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल टीकाकरण लाभार्थियों की संख्या 3,58,78,373 है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined