हालात

बंगाल चुनाव: TMC ने 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया, ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में

ममता बनर्जी ने विश्वास जताया कि टीएमसी 2026 के विधानसभा चुनावों में आसानी से बहुमत हासिल करने के साथ सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने दावा किया कि हम 2026 के विधानसभा चुनावों में 226 से अधिक सीट जीतेंगे।

बंगाल चुनाव: TMC ने 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया, ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में
बंगाल चुनाव: TMC ने 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया, ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में फोटोः सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। तृणमूल प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि पार्टी राज्य की 294 सीट में से 291 सीट पर चुनाव लड़ेगी। बनर्जी ने कहा कि दार्जिलिंग पहाड़ियों की शेष तीन सीट पर अनित थापा के नेतृत्व वाला भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) चुनाव लड़ेगा।

टीएमसी की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार, ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी। उनके अलावा दमदम उत्तर सीट से राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, कमरहाटी सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन मित्रा, कोलकाता पोर्ट सीट से फिरहाद हकीम, बेलेघाटा सीट से कुणाल घोष, श्यामपुकुर सीट से मंत्री डॉ. शशि पांजा को मैदान में उतारा गया है।

Published: undefined

ममता बनर्जी ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी के साथ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि हम 294 सीट में से 291 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। ममता बनर्जी ने विश्वास जताया कि टीएमसी 2026 के विधानसभा चुनावों में आसानी से बहुमत हासिल करने के साथ सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने दावा किया कि हम 2026 के विधानसभा चुनावों में 226 से अधिक सीट जीतेंगे। ममता ने उन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी आश्वस्त करने की कोशिश की, जिन्हें उम्मीदवारों की सूची में जगह नहीं मिल पाई। बनर्जी ने कहा कि ऐसे नेताओं को संगठन में समायोजित किया जाएगा।

टीएमसी द्वारा जारी इस लिस्ट में ममता बनर्जी समेत पश्चिम बंगाल के कई दिग्गज टीएमसी नेताओं के नाम शामिल हैं। ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी। वहीं, हाल ही में टीएमसी में शामिल हुए पवित्र कर को नंदीग्राम से टिकट दिया गया है, जहां उनका भी मुकाबला सुवेंदु अधिकारी से होगा। इसके साथ ही सुजापुर सीट से सबीना यास्मीन, जंगीपुर सीट से जाकिर हुसैन, सागरदिघी सीट से बायरन बिस्वास, दिनहाटा सीट से उदयन गुहा चुनाव लड़ेंगे।

Published: undefined

वहीं, सिलीगुड़ी सीट से गौतम देव चुनाव मैदान में उतरे हैं। खगराम सीट से आशीष मारजीत चुनाव लड़ेंगे। करीमपुर सीट से सोहम चक्रवर्ती चुनाव लड़ेंगे। कंडी सीट से अपूर्व सरकार चुनाव लड़ेंगे। सिताई सीट से संगीता रॉय बसुनिया चुनाव लड़ेंगी। कृष्णानगर उत्तर सीट से अभिनव भट्टाचार्य चुनाव लड़ेंगे। नवद्वीप सीट से पुण्डरीकाक्ष साहा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, हरिन्घाटा सीट से राजीव विश्वास चुनाव लड़ेंगे। स्वरूपनगर सीट से बीना मंडल चुनाव लड़ेंगी। राजगंज सीट से सपना बर्मन चुनाव लड़ेंगी। हबरा सीट से ज्योतिप्रिया मल्लिक चुनाव लड़ेंगे। कृष्णानगर नगर दक्षिण सीट से उज्जवल विश्वास चुनाव लड़ेंगे। राणाघाट दक्षिण सीट से सौगत कुमार बर्मन चुनाव लड़ेंगे। कल्याणी सीट से अतींद्रनाथ मंडल चुनाव लड़ेंगे।

Published: undefined

विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी की सीट में गिरावट आएगी। उन्होंने कहा, "इस चुनाव में बीजेपी की सीट में कमी आएगी। उन्हें उनकी जनविरोधी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी के 291 उम्मीदवारों में से 52 महिलाएं, 95 अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और 47 अल्पसंख्यक हैं।

इससे पहले, सोमवार को बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें सुवेंदु अधिकारी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल थे। वहीं, वाम दलों ने भी अपनी लिस्ट जारी की थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined