हालात

भवानीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने तोड़ा कोरोना प्रोटोकॉल? रैली पर रोक लगाने को लेकर EC ने भेजा नोटिस

प्रियंका टिबरेवाल को शाम 5 बजे तक जवाब दाखिल करना है। बता दें कि भवानीपुर में उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन दाखिल करने के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को नोटिस भेजा है। नोटिस पर जवाब देने को कहा है कि उनकी आगे की रैलियों की अनुमति क्यों नहीं रोकी जानी चाहिए। आपको बता दें, प्रियंका टिबरेवाल को शाम 5 बजे तक जवाब दाखिल करना है। बता दें कि भवानीपुर में उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया था। प्रियंका टिबरेवाल ने कोलकाता के अलिपोर में अपना नामांकन किया।

बता दें, प्रियंका टिबरेवाल का मुकाबला राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से होगा। ममता बनर्जी दो दिन पहले ही भवानीपुर सीट के लिए नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। ममता बनर्जी ने कोलकाता में ही नामांकन दाखिल किया था।

बता दें कि भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को मतदान होगा।मतगणना तीन अक्टूबर को होगी। उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नामांकन से पहले और बाद के जुलूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। प्रचार के लिए 50 फीसदी लोगों की मौजूदगी की अनुमति दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन

  • ,
  • भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, 30 दिन के भीतर होगा लागू

  • ,
  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!