हालात

भय्यूजी महाराज केस में बड़ा खुलासा, खास सेवादारों, युवती की गिरफ्तारी के बाद ब्लैकमेलिंग से उठा पर्दा, खुले कई राज

भय्यूजी महाराज खुदकुशी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खास सेवादार विनायक दुधाले, शरद देशमुख और ब्लैकमेल करने की आरोपी युवती पलक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

भय्यू महाराज खुदकुशी मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगा है। गिरफ्तार किए गए लोगों में भय्यू महाराज के नजदीक मानी जा रही युवती पलक, सेवादार विनायक दुधाले, और शरद देशमुख शामिल हैं। बता दें कि भय्यू महाराज ने 7 महीने पहले अपने घर में खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली थी।

खबरों के मुताबिक, तीनों आरोपियों पर भय्यूजी महाराज के साथ आर्थिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने धारा 306 आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, 120 बी और 384 अवैध वसूली के तहत मामला दर्ज किया है। इनके खिलाफ इंदौर के तेजाजी नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है।

एएसपी प्रशांत चौबे के मुताबिक, दूसरी पत्नी आयुषी ने आरोप लगाया कि पति को फूटी कोठी निवासी पलक पुराणिक और सेवादार विनायक दुधाले, शरद देशमुख ब्लैकमेल कर रहे थे। महाराज ने उनसे परेशान होकर आत्महत्या की थी।

खबरों के मुताबिक, पलक की महाराज की पहली पत्नी माधवी की मौत के बाद केयर टेकर के तौर पर एंट्री हुई थी। कुछ दिनों के बाद पलक ने महाराज के अकेलेपन का फायदा उठाया और प्रेम संबंध बना लिए। वह महाराज से शादी करने की साजिश रचने लगी थी।

बता दें कि भय्यूजी महाराज का सबसे खास सेवादार दुधाड़े उनकी आत्महत्या के तुरंत बाद चर्चा में आया था। भय्यू महाराज के कथित सुसाइड नोट में उनके वित्तीय उत्तराधिकार, सम्पत्ति, बैंक खाते और संबंधित मामलों में दस्तखत का हक दुधाड़े को ही सौंपे जाने का जिक्र था। वह भय्यूजी महाराज से करीब 15 साल पहले जुड़ा था और साये की तरह उनके साथ रहता था। दुधाड़े मामले में उस समय संदेह के घेरे में आया, जब वह आध्यात्मिक गुरु की खुदकुशी के कुछ समय बाद गायब हो गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Jan 2019, 11:13 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान