कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की आज कन्याकुमारी से शुरुआत होगी। इससे पहले श्रीपेरंबुदुर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए। राहुल गांधी ने श्रीपेरंबुदुर में राजीव गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। 'भारत जोड़ो यात्रा' की औपचारिक शुरुआत आज शाम 5 बजे एक जनसभा के आयोजन के साथ होगी।
3:05 PM- 3:15 PM तिरुवल्लुवर स्मारक का दौरा
3:25 PM - 3:35 PM विवेकानंद स्मारक का दौरा
3:50 PM - 4:00 PM कामराज मेमोरियल
4:10 PM - 4:30 PM महात्मा गांधी मंडपम में प्रार्थना सभा
4:30 PM- 4:35 PM गांधी मंडपम में राष्ट्रीय ध्वज वितरण समारोह
4:40 PM - 5:00 PM महात्मा गांधी मंडपम से बीच रोड तक भारत जोड़ी यात्रियों के साथ मार्च
5:00- 6:30 PM औपचारिक रूप से भारत जोड़ी यात्रा शुरू करने के लिए सार्वजनिक बैठक
'भारत जोड़ो यात्रा' से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए www.bharatjodoyatra.in वेबसाइट पर आप जा सकते हैं
Published: undefined
पदयात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। पदयात्रा दो बैच में चलेगी, एक सुबह 7 से 10:30 बजे तक और दूसरी दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक। औसतन रोजाना लगभग 22-23 किमी चलने की योजना है। पार्टी ने राहुल गांधी समेत 119 नेताओं को 'भारत यात्रियों' के रूप में वर्गीकृत किया है, जो कन्याकुमारी से श्रीनगर तक पूरी दूरी तय करेंगे। कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की 3,570 किलोमीटर की यह यात्रा लगभग पांच महीने में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।
कांग्रेस ने इस यात्रा का आयोजन देश में बढ़ती आर्थिक विषमता, सामाजिक ध्रुवीकरण, नफरत और विभाजन की कोशिशों के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए किया है। कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा का मकसद प्रेम और भाईचारे फैलाना है। इसलिए इसका नाम 'भारत जोड़ो यात्रा' रखा गया है। यह यात्रा एकता की शक्ति दिखाने, कदम से कदम मिलाने और सपनों का भारत बनाने के लिए है। कांग्रेस ने कहा है कि यह यात्रा सभी के लिए खुली है। दूसरे राजनीतिक दल, संस्थाएं और लोग भी पदयात्रा में शामिल हो सकते हैं। यात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं दिखेगा। इसके बजाए तिरंगा दिखेगा। कांग्रेस ने यात्रा के कई स्लोगन भी जारी किए हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined