हालात

'भारत जोड़ो यात्रा' पर असम CM के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार, कहा- नए-नए मुल्ला हैं हिमंता, जहर उगलने का कर रहे काम

भूपेश बघेल ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं। नए-नए मुल्ला हैं पहले कांग्रेस में थे अब BJP में गए हैं, तो नए मुल्ला ज्यादा प्याज खाते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के 'यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए' वाले बयान पर अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं। नए-नए मुल्ला हैं पहले कांग्रेस में थे अब BJP में गए हैं, तो नए मुल्ला ज्यादा प्याज खाते हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि वो संघ के कार्यलय में गए होंगे जहां उन्होंने अखंड भारत का नक्शा देखा होगा, जिसमें पाकिस्तान, नेपाल भूटान, बांग्लादेश सब है। बघेल ने कहा कि बीजेपी के लोग कहते हैं कि सारे मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दो और पाकिस्तान को अखंड भारत में मिला दो, तो भेजने का क्या मतलब है?'

Published: undefined

वहीं आईटी के छापे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ये शुरुआत हैं। मैंने पहले ही कहा था छापा पड़ेगा। अभी IT आया है, अब पीछे-पीछे ED भी आएगा। बता दें कि आयकर विभाग ने प्रदेश के कई कारोबारियों और उनके CA के ठिकानों पर रेड मारी है।

उधर, कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने भी हिमंता बिस्व सरमा पर हमला बोलते हुए का कि मैं असम के सीएम को गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि 20-25 साल कांग्रेस का हिस्सा रहने के बाद उन्हें हर दिन अपनी वफादारी साबित करनी होती है। वह हाल ही में बीजेपी में आए प्रवासी हैं, इसलिए उन्हें हर दिन अपमानजनक बयान देने पड़ते हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस बोली- ये चोरी नहीं डकैती है

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट छोड़ा

  • ,
  • 'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया

  • ,
  • देहरादून: प्रेमनगर में बैरिकेडिंग करती रही पुलिस, दूसरे रास्ते शहर में घुसे निहंग, 2 घंटे तक पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीन

  • ,
  • 'राम मंदिर के चढ़ावे से खरीदे जा रहे सांसद, मुख्य आरोपी अब भी फरार', संजय राउत का बड़ा हमला