हालात

दिल्ली में यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों के 29 बेसमेंट किए गए सील

नगर निकाय ने एमसीडी भवन उपनियमों का कथित तौर पर उल्लंघन कर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के 29 बेसमेंट पर रविवार से कार्रवाई की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली नगर नगम (एमसीडी) ने मंगलवार को मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के सात और बेसमेंट सील कर दिए, जबकि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के राजधानी एन्क्लेव और पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में एक-एक बेसमेंट सील किया गया है।

एमसीडी ने राव आईएएस स्टडी सर्कल की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत के बाद यह कार्रवाई की है।

इसके साथ ही, नगर निकाय ने एमसीडी भवन उपनियमों का कथित तौर पर उल्लंघन कर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के 29 बेसमेंट पर रविवार से कार्रवाई की।

Published: undefined

आधिकारिक बयान के अनुसार, मंगलवार को राजेंद्र नगर में जिन कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई की गई उनमें आईएएस गुरुकुल तथास्तु, ऑफिसर्स आईएएस अकादमी, फोरम आईएएस, साइकी वर्ल्ड आईएएस, संचेतना आईएएस, प्रिशा आईएएस, पथ अकादमी और दृष्टि आईएएस शामिल हैं।

बयान में कहा गया कि एमसीडी ने प्रीत विहार और राजधानी एन्क्लेव में स्थित क्रमशः संस्कृति अकादमी और प्रथम इंस्टिट्यूट के बेसमेंट पर भी कार्रवाई की है।

इसके अतिरिक्त, एमसीडी के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने ओल्ड राजेंद्र नगर क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए एक टीम भी तैनात की, जहां मच्छरों को लेकर 78 पेइंग गेस्ट आवास और 13 गेस्ट हाउस की जांच की गई।

प्रीत विहार में सीलिंग अभियान के दौरान दिल्ली की महापौर शेली ओबेरॉय मौके पर मौजूद थीं।यह अभियान मुखर्जी नगर और राजेंद्र नगर इलाकों में एक साथ चलाया गया, जहां सोमवार रात तक व्यावसायिक गतिविधियां चलाने के कारण कोचिंग सेंटर के 20 बेसमेंट सील कर दिए गए।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा