
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में उनके बॉयफ्रेंड शीजान खान को झटका लगा है। एक्टर ने हाई कोर्ट में अपील दायर की थी कि उनपर जो तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने के लिए FIR दर्ज की गई है उसे रद्द किया जाए। लेकिन कोर्ट का फैसला उनके हक में नहीं आया और हाई कोर्ट ने शीजान की अपील को खारिज कर दिया।
आपको बता दें, तुनिषा की मां ने शीजान पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई थी। उनके मुताबिक शीजान ने ही तुनिषा को सुसाइड करने के लिए उकसाया था। हालांकि 70 दिन जेल में रहने के बाद पिछले काफी वक्त से शीजान जमानत पर बाहर हैं।
फिलहाल एक्टर जमानत पर बाहर हैं और रियलिटी शो भी कर चुके हैं। शीजान खान को शो खतरों के खिलाड़ी 13 में देखा गया था। इस रियलिटी शो से पहले शीजान तुनिषा के साथ अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में नजर आ रहे थे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए