हालात

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब पति की संपत्ति में महिलाएं भी होंगी सह-खातेदार

उत्तराखंड सरकार ने फैसला लिया है कि पति की संपत्ति में महिलाएं भी सह-खातेदार होंगी। लेकिन अगर पत्नी तलाक लेकर किसी दूसरे से विवाह करती है तो उसे यह लाभ नहीं मिलेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड कैबिनेट की कल हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि अब पति की संपत्ति में महिलाएं भी सह-खातेदार होंगी। राजस्व रिकॉर्ड में पति की पैतृक संपत्ति में महिला का नाम दर्ज होगा। इससे जरूरत पड़ने पर उन्हें भी आसानी से लोन मिल सकेगा। वहीं, अगर पत्नी तलाक लेकर किसी दूसरे से विवाह करती है तो उसे यह लाभ नहीं मिलेगा।

गौरतलब है कि त्रिवेंद सिंह रावत कैबिनेट के इस फैसले के बाद महिलाओं को भूमि पर मालिकाना हक मिल गया है। इसके साथ ही वे जमीन को बेचने के साथ ही उसपर लोन लेने की हकदार भी होंगी। सबसे अहम बात यह हक महिलाओं को सिर्फ पैतृक प्रॉपर्टी पर ही मिलेगा. बुधवार को इस फैसले को हरी झंडी दिखाई गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य