
बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवानिया गांव में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। गांव में एक पिता अरविंद कुमार ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। अरविंद और एक अन्य बच्चे का इलाज अभी जारी है।
Published: undefined
हालांकि, जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक, घर के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में गए थे, तभी अरविंद ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि जहर खाने से तीन बच्चों की मौत हुई है, लेकिन इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों से बातचीत के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा।
Published: undefined
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, अरविंद और उनके चारों बच्चों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी दो बेटियों नंदनी कुमारी (12) और डॉली कुमारी (5) और बेटा टोनी (6) की मौत हो गई। अरविंद और एक अन्य बच्चे का इलाज अभी जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।
Published: undefined
स्थानीय लोगों का कहना है कि अरविंद की पत्नी की पिछले साल मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह उदास और गुमसुम रहता था। आशंका है कि तनाव के चलते उसने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी खाकर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना से गांव में मातम छा गया है और लोग सदमे में हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined