
बिहार के नालंदा जिले के सिरनामा गांव में मोबाइल चोरी के आरोपी की पहले तो कुछ लोगों ने जमकर पिटाई की। उसके बाद लोगों ने ऐसी सजा दी जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगें। पिटाई करने के बाद लोगों ने आरोपी को थूक चाटने की सजा दी और उसे ऐसा करने के लिए मबूर किया।
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में इस घटना के सामने आने और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि बाकी के आरोपी अभी भी फरार हैं।
Published: undefined
घटना की सूचना देते हुए यहां के एसपी सुधीर कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined