
बिहार की नीतीश सरकार में एक और पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। गोपालगंज जिले के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर 2.89 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बन रहे आरसीसी पुल का ढांचा सोमवार को ढह गया। अधिकारियों ने कहा कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।
Published: undefined
गोपलगंज में गंगवा गांव में गौघरी नदी पर बन रहे आरसीसी पुल (लगभग 29 मीटर लंबा) का निर्माण लगभग 2.89 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत में किया जा रहा था। घटना के समय कास्टिंग का काम चल रहा था, लेकिन सौभाग्य से कोई मजदूर घायल नहीं हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सिधवालिया थाना के एसएचओ ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “सौभाग्य से इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।”
Published: undefined
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कास्टिंग के दौरान जोर की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पुल की एक स्लैब अचानक धंस गई। निर्माणाधीन ढांचा कुछ ही पलों में गिर गया, जिससे स्थल पर दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सस्ती और घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण कास्टिंग के दौरान यह गिरावट हुई। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच की मांग की है।
Published: undefined
ग्रामीणों ने कहा कि अगर सख्त गुणवत्ता जांच नहीं की गई, तो भविष्य में ऐसे हादसे और भी बड़े हो सकते हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुल ढहने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और इंजीनियरिंग टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। टीम जांच में जुटी हुई है कि यह हादसा कैसे हुआ? अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined