हालात

बिहार: बम धमाके से दहला पटना, मकान में हुए विस्फोट में 5 लोग घायल, दो घर ध्वस्त

धमाके की सूनचा स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि घर में बम रखा हुआ था। मौके पर बड़ी संख्या पुलिस पहुंची है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार की राजधानी पटना में एक घर में बम धमाका हुआ है। इस धमाके में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह धमाका गांधी मैदान के सालिमपुर अहरा के गली नंबर एक में एक घर में हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि इससे दो मकान ध्वस्त हो गए। बताया जा रहा है कि धमाके की गूंज काफी दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद लोग दहशत में आए गए।

Published: 10 Feb 2020, 10:16 AM IST

धमाके की सूनचा स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि घर में बम रखा हुआ था। मौके पर बड़ी संख्या पुलिस पहुंची है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Published: 10 Feb 2020, 10:16 AM IST

खबरों के अनुसार, मकान में एक किराएदार रहता है जो ऑटोरिक्शा चलाता है। इस मकान की मालकिन ने बताया कि उनके घर में किराएदार पिछले दो महीने से रह रहा था। किराएदार के बारे में मकान मालिक को भी विस्तृत जानकारी नहीं है।

Published: 10 Feb 2020, 10:16 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 10 Feb 2020, 10:16 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...

  • ,
  • केसी वेणुगोपाल का हमला, कहा- सरकारी कर्मचारियों का डेटा चोरी हो रहा है, यह गंभीर विषय है

  • ,
  • हल्द्वानी अतिक्रमण: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जमीन रेलवे की, प्रभावित परिवार पीएम आवास के लिए कर सकते हैं आवेदन