हालात

बिहारः ‘सुशासन राज’ में नहीं थम रहे अपराध, चौतरफा घिरे डीजीपी ने अब पुलिस को दिया नया टास्क

राज्य में नीतीश कुमार के एक बार फिर सत्ता में लौटने के बाद से राजधानी पटना समेत पूरे सूबे में आपराधिक घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। प्रदेश की इस हालत पर केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता में शामिल बीजेपी के कई नेता भी नीतीश सरकार और पुलिस पर निशाना साध रहे हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार में बेलगाम होती आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार से लेकर पुलिस की हो रही फजीहत के बीच अब राज्य के पुलिस महानिदेशक एस. के. सिंघल ने सूबे के पुलिस अधिकारियों को हत्या की घटनाओं में शामिल आारोपियों को गिरफ्तार करने का नया टास्क सौंपा है। सिंघल ने सभी जिले के पुलिस अधीक्षकों को विशेष अभियान चलाकर हत्या समेत गंभीर अपराध के आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

पुलिस महानिदेशक एस. के. सिंघल ने पुलिस मुख्यालय स्तर पर नवगछिया, बगहा पुलिस जिला सहित 40 जिलों में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म सहित कई अन्य आपपराधिक वारदातों की समीक्षा की और इसके बाद हत्या के तमाम लंबित मामलों में गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश सभी जिला पुलिस को दिया गया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय सूत्रों का कहना है कि जनवरी के बाद जिलों में अपराध की घटनाओं की समीक्षा की जाएगी, जिसमें आारोपियों की गिरफ्तारी को भी देखा जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने आरोपियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को कहा है। इस मामले में कार्रवाई पर मुख्यालय स्तर से नजर रखी जाएगी।

गौरतलब है कि राज्य में नीतीश कुमार के एक बार फिर सत्ता में लौटने के बाद से राजधानी पटना समेत पूरे सूबे में आपराधिक घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। आए दिन हत्या, लूट, डकैती और रेप जैसे जघन्य अपराधों ने आम लोगों की जीना हराम कर दिया है। प्रदेश की इस हालत पर केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता में शामिल बीजेपी के कई नेता भी नीतीश सरकार और पुलिस पर लगातार निशाना साध रहे हैं। सत्ता पक्ष के कई नेता अपराध को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान दे रहे हैं, जिससे सत्तारूढ जेडीयू के लिए असहज स्थिति पैदा हो रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी