हालात

बिहार के वैशाली में जमीन विवाद में दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

पुलिस ने बताया कि जहांगीरपुर पंचायत के रहने वाले विमल राय और नाजिर राय के बीच चल रहे जमीन विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत रखी गई थी। लोगों के मुताबिक, गांव के मुखिया उदय राय के पंचायत से निकलते ही दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के वैशाली जिले के सुकुमारपुर गांव में रविवार की देर शाम पंचायत के दौरान दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हुई है, जिनमें से दो के शवों को अपराधी गंगा नदी में फेंककर फरार हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि रविवार की शाम जहांगीरपुर पंचायत के रहने वाले विमल राय और नाजिर राय के बीच चल रहे जमीन विवाद को सुलझाने के लिए पंचायती रखी गई थी। पंचायत में मौजूद लोगों के मुताबिक, गांव के मुखिया उदय राय के पंचायत से निकलते ही, दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। मुखिया उदय राय किसी तरह से अपनी जान बचाकर निकलने में कामयाब रहे।

वहीं, नाजिर राय नाम के व्यक्ति भागकर एक घर में घुस गए, जहां अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। कई लोगों के घायल और लापता होने के भी बात कही जा रही है।

वैशाली के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने सोमवार को कहा कि पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए हाजीपुर सदर के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण चार लोगों के लापता होने की बात कह रहे हैं।

इधर, लापता हुए लोगों के परिजन परेशन हैं और गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव में कई थाने की पुलिस कैंप कर रही है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स