हालात

बिहार: 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी', मोतिहारी में टॉवर पर चढ़ी महिला, मची अफरा-तफरी

इस महिला की शादी पिछले साल ही हुई थी। शादी के बाद अन्य दुल्हनों की तरह इसकी भी विदाई हुई। इसके कुछ दिनों बाद जब वह मायके लौटी तब से वह अपने मायके में ही रह रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी' की मांग को लेकर एक ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई। इसके बाद क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

दरअसल, हरसिद्धि बाजार की रहने वाली यह महिला ससुराल नहीं जाने की जिद से लेकर शनिवार को बाजार के एक मोबाइल टॉवर पर अचानक चढ़ गई और वहां से जमकर हंगामा करने लगी। युवती की आवाज गूंजते ही बाजार में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग महिला से उतरने की गुहार लगाते रहे लेकिन उसने एक ही जिद कर रखी थी कि वह ससुराल नहीं जाएगी। कुछ लोगों ने जब टॉवर पर चढ़कर उसे उतारने की कोशिश की, तब उसने खुद को गंभीर रूप से क्षति पहुंचाने की धमकी देने लगी।

इसकी सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने बड़ी कोशिश के बाद महिला को टॉवर से उतारने में सफलता पाई। पुलिस अब महिला से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि महिला ने 10 दिन पूर्व एक बच्चे को जन्म भी दिया है।

जानकारी के मुताबिक, इस महिला की शादी पिछले साल ही हुई थी। शादी के बाद अन्य दुल्हनों की तरह इसकी भी विदाई हुई। इसके कुछ दिनों बाद जब वह मायके लौटी तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। वह अपने पति के घर यानी ससुराल में रहना नहीं चाहती है। इसी को लेकर परिवार के बीच विवाद गहराता जा रहा था।

बताया जाता है कि इसे लेकर समाज की पंचायत भी बैठी थी, लेकिन महिला अपने ससुराल जाने को राजी नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल महिला को टॉवर से सुरक्षित उतार लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही सही मामला सामने आ सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार फौरन इस्तीफा दें, पीएम और गृहमंत्री की साजिश के लिए जांच हो

  • ,
  • पंजाब कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव खत्म होने तक एसआईआर पर रोक लगाने की मांग की, बोले- मौजूदा लिस्ट पर हो चुनाव

  • ,
  • महाराष्ट्र सूखा संकट: उद्धव ठाकरे ने फडणवीस सरकार पर साधा निशाना, विशेष सत्र की मांग

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 1,247 अंक टूटा, निफ्टी पांच महीने के निचले स्तर पर और रुपया हुआ कमजोर

  • ,
  • राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने देशद्रोह किया, जांच का सामना करना होगा