
बिहार में सोमवार को शपथग्रहण के बाद आज नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में तय हुआ है कि 23 से 27 नवंबर के बीच विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा। कैबिनेट की नई बैठक में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया। विभागों का बंटवारा पहले की ही तरह बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के बीच बांटा गया है।
किसे कौन सा विभाग मिला:
Published: 17 Nov 2020, 2:09 PM IST
नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक में दो प्रस्तावों पर मुहर लगी। विधानसभा के शीतकालीन सत्र 23 नवंबर से 27 नवंबर के बीज चहां बुलाने की पर मुहर लगी। वहीं दूसरी ओर राज्यपाल के अभिभाषण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया। 26 नवंबर से विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होगी और 26 नवंबर को ही राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा।
Published: 17 Nov 2020, 2:09 PM IST
इससे पहले सोमवार को पटना के राजभवन नीतीश कुमार ने 7वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली थी। उनके साथ बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, मंगल पांडे और अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी बिहार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, जीवेश मिश्रा, रामप्रीत पासवान और राम सूरत राय ने बीजेपी कोटे से मंत्री पद की शपथ ली।
वहीं, जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, शीला मंडल और मेवालाल चौधरी ने जेडीयू कोटे से कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) के प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुकेश सहनी ने भी बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
Published: 17 Nov 2020, 2:09 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 17 Nov 2020, 2:09 PM IST