हालात

बिहार: 'एकबार विदाई दे मां' के नारों से गूंज उठा मुजफ्फरपुर का जेल, सुबह 4 बजे पहुंचे कई बड़े अधिकारी, जानें पूरा मामला

जब देश के अधिकांश लोग सो रहे थे तब बुधवार तड़के बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित खुदीराम बोस जेल में 'एकबार विदाई दे मां, घूरे आसी, हंसी हंसी पोरबो फांसी देखबो भारतबासी' के नारों से गूंज उठा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जब देश के अधिकांश लोग सो रहे थे तब बुधवार तड़के बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित खुदीराम बोस जेल में 'एकबार विदाई दे मां, घूरे आसी, हंसी हंसी पोरबो फांसी देखबो भारतबासी' के नारों से गूंज उठा। यह पंक्ति शहीद खुदीराम बोस ने तब लिखी थी जब फांसी के पूर्व मुजफ्फरपुर की इसी जेल में उन्हें बंद रखा गया था। अमर शहीद खुदीराम बोस की शहादत दिवस के मौके पर मुजफ्फरपुर जेल को पूरी तरह सजाया गया था। जिस स्थान पर बोस को 18 वर्ष की उम्र में फांसी दी गई थी, वहां कई सुगंधित फूलों से सजाया गया और अधिकारियों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Published: 11 Aug 2021, 12:59 PM IST

फोटो: IANS

इससे पहले जिस सेल में बोस को गिरफ्तार कर रखा गया था, उसकी साफ सफाई की गई मंगलवार की रात ही उसमें धूप अगरबती जलाई गई। उल्लेखनीय है कि यह सेल वर्षभर बंद रहता है और सिर्फ एक दिन ही खुलता है।

मुजफ्फरपुर जेल में हर वर्ष 11 अगस्त की तड़के सुबह 4 बजकर 2 मिनट से लेकर 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होता है, जिसमे जेल प्रशासन, जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावे खुदीराम बोस के परिजन भी भाग लेते हैं। लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण को देखते हुए जारी निर्देश के अनुसार बाहरी किसी भी व्यक्ति की प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इस साल कार्यक्रम आयोजित हुआ लेकिन कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुये सिर्फ जेल प्रशासन के ही अधिकारी और कर्मचारी ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Published: 11 Aug 2021, 12:59 PM IST

फोटो: IANS

सबसे पहले सेल में जहां खुदीराम बोस को अंग्रेजी हुकूमत द्वारा बन्द कर रखा गया था, वहां श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया फिर फांसी स्थल पर जेल के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा गया एवं फिर जेल के पार्क में बने शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा सलामी भी दी गयी। इस दौरान "एकबार विदाई दे मां, घूरे आसी। हंसी हंसी पोरबो फांसी देखबो भारतबासी" और अमर घोष तथा भारत मां की जयकारों से जेल परिसर गूंज उठा।

Published: 11 Aug 2021, 12:59 PM IST

फोटो: IANS

जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया, "कोरोना के गाइडलाइन के मुताबिक इस साल बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, इस कारण किसी को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया है। इस मौके पर जेलर सुनील कुमार मौर्य सहित जेल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।"

Published: 11 Aug 2021, 12:59 PM IST

फोटो: IANS

30 अप्रैल 1908 की रात करीब साढ़े आठ बजे थे तब खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी किंग्सफोर्ड की बग्घी पर सधे हाथों से बम फेंका। बम का धमाका इतना तीव्र था कि तीन मील इसकी आवाज सुनी गई थी। इस धमाके में किंग्सफोर्ड बच गया लेकिन दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। बाद में ये दोनों समस्तीपुर के पूसा के पास अंग्रेज पुलिस ने दोनों को घेर लिया। प्रफुल्लचंद चाकी ने खुद को गोली मारकर अपनी शहादत दे दी जबकि खुदीराम पकड़े गए थे।

Published: 11 Aug 2021, 12:59 PM IST

इस विस्फोट के आरोप में 11 अगस्त 1908 को तड़के सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में खुदीराम बोस को फांसी दे दी गई। भारत माता के इस वीर सपूत ने इतनी कम उम्र में ही गीता हाथ में लेकर हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था।

Published: 11 Aug 2021, 12:59 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 11 Aug 2021, 12:59 PM IST