हालात

बिहार: नीतीश कुमार का PM मोदी पर निशाना, कहा- संसद का सत्र चलता रहता है और वे बाहर घूमते रहते हैं

केंद्र सरकार पर सियासी हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके द्वारा कहीं कुछ काम नहीं हो रहा है, सिर्फ प्रचार प्रसार का काम हो रहा है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को लोकसभा में विरोधियों पर निशाना साधे जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि संसद का सत्र चलता रहता है और वे बाहर घूमते रहते हैं।

केंद्र सरकार पर सियासी हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके द्वारा कहीं कुछ काम नहीं हो रहा है, सिर्फ प्रचार प्रसार का काम हो रहा है।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि इतनी पार्टियां एकजुट हो रही हैं तो अब इनको तो परेशानी होगी ही।

उन्होंने कहा कि विपक्ष का अधिकार है अपनी बात रखने का। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर कहा कि पटना से शुरू हुआ है अब इसकी तीसरी बैठक होनी है, जिसमें मिलकर आगे क्या होना चाहिए, किस तरह से इस देश के विकास के लिए काम होना चाहिए, यह तय किया जाएगा।

मुंबई की बैठक में कौन कहां से लड़ेंगे, सब कुछ तय हो जाएगा। अब वे परेशान हो रहे तो इसमें हमलोग क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी बिहार से साफ हो जाएगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन देशहित में है। उन्होंने कहा कि हमलोग काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विशेष राज्य का दर्जा का मामला उठाते हुए कहा कि यह मिलता तो और ज्यादा विकास होता। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि 2020 में एजेंट को खड़ा कर हमको हरवाया था और आज लोग कह रहे हैं कि तीसरे नंबर को पार्टी बन गई। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में सब साफ हो जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'उन्होंने बहुत बड़ी गलती कर दी', CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

  • ,
  • 'BJP देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आई', विपक्ष ने पूछा- लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे

  • ,
  • जंतर-मंतर को जबरन खाली करा रही पुलिस, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, दिपके बोले- ये पुलिस नहीं बल्कि RSS के गुंडे हैं

  • ,
  • जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, पुलिस सोनम वांगचुक को जबरदस्ती ले गई अस्पताल, दिपके का आरोप, पुलिस ने की पिटाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: देहरादून में छात्रों के साथ संवाद में राहुल गांधी ने कहा- युवाओं के साथ 4 तरीके का अन्याय हो रहा है