
बिहार की राजधानी पटना के एक छात्रावास में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद जिले की छात्रा की मौत का मामला सरकार ने जांच के लिए भले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को दे दिया हो, लेकिन विपक्ष इस मामले को लेकर अभी भी आक्रामक है।
Published: undefined
विपक्ष बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में इस मामले को लेकर लगातार सरकार को घेर रहा है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गुरुवार को कहा कि इस मामले की लीपापोती की जा रही है। लीपापोती कर जांच के लिए सीबीआई को सौंप दी गई है। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि इस मामले में कोई मंत्री या मंत्री पुत्र शामिल है, इसी कारण सरकार उसको बचाने में जुटी है।
Published: undefined
उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई आम आदमी संलिप्त नहीं है। राबड़ी देवी ने सवाल उठाते हुए पूछा कि सीबीआई किसकी है? सब उन्हीं (सरकार) का है, वे क्या जांच करेंगे? वहीं, बजट को लेकर उन्होंने कहा कि बजट में कुछ भी नहीं है। इस दौरान उनके साथ कई महिला विधायक भी मौजूद रहीं।
इधर, इस मामले पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि इस मामले पर बयान देने के बाद उन्हें पुलिस अधिकारियों के फोन आ रहे हैं। उनका कहना है कि अधिकारियों की ओर से उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से चुप रहने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रा की मौत की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
Published: undefined
बता दें कि पटना के एक बालिका छात्रावास में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने बेटी के साथ गलत काम होने के बाद हत्या का आरोप लगाया। राजनीतिक दबाव बढ़ने पर मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। बाद में जब तमाम जांच का कोई नतीजा नहीं निकला, तब बिहार सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined