
बिहार की पांच सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सोमवार को मतदान करने पहुंचे। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हम लोग निश्चिंत हैं। आंकड़े हम लोगों के साथ हैं। एआईएमआईएम और बसपा के साथियों ने हमारा समर्थन किया है। हम 41 सीटों तक पहुंच चुके हैं। 41 सीटों पर जीत पक्की है।
Published: undefined
आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि हमारा पूरा महागठबंधन और धर्मनिरपेक्ष ताकतें एक मंच पर एकजुट हैं। आरजेडी विधायक अनीता देवी ने कहा कि हम शाम को जश्न मनाएंगे, हम जीत रहे हैं।
आरजेडी विधायक गौतम कृष्ण ने कहा कि हम जीतेंगे, निश्चित रूप से हम जीत रहे हैं। आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मैं कह रहा हूं कि शाम को हम आरजेडी कार्यालय में जश्न मनाएंगे और मिठाई बांटेंगे।
कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने कहा कि हम एकजुट होकर जा रहे हैं। देखते रहिए, शाम छह बजे तक एडी सिंह राज्यसभा पहुंच जाएंगे।
आरजेडी विधायक रणविजय साहू ने कहा कि यह विचारों और सिद्धांतों की लड़ाई है और इस लड़ाई में महागठबंधन एकजुट हुआ है। हम चुनाव जीतने जा रहे हैं।
Published: undefined
सीपीआई (एम) विधायक अजय कुमार ने कहा कि जो लोग पांचवीं सीट के बारे में जानना चाहते हैं, उसको हम जीतेंगे। हमने आपको परिणाम पहले ही बता दिया है। बस यह मत पूछिए कि वोट कहां से आएंगे। विपक्ष को 41 वोट मिले हैं और मतगणना के दौरान आपको 41 से अधिक वोट मिलेंगे, कम नहीं।
राज्यसभा चुनाव को लेकर जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि हम सभी पांचों सीटें जीतने जा रहे हैं। यह बिल्कुल 110 प्रतिशत निश्चित है। सभी पांचों सीटें हमारी होंगी।
बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि जीत निश्चित है। परिणाम शाम को घोषित किए जाएंगे। जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि जीत निश्चित है। भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि मैं मतदान करने पहुंच गई हूं। हम अपना वोट डालेंगे।
एलजेपी विधायक राजू तिवारी ने कहा कि अब बड़े-बड़े दावे करने का समय खत्म हो गया है। आज मतदान हो रहा है और देर शाम तक नतीजे भी आ जाएंगे। पांच की पांचों सीट पर एनडीए के प्रत्याशी जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के विधायक अपने नेता नेतृत्व में भविष्य नहीं देख रहे हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined