हालात

बिहारः माओवादियों का टॉप लीडर प्रमोद मिश्र गिरफ्तार, चार राज्यों में कई नक्सली हमले का है मास्टरमाइंड

प्रमोद मिश्रा की गिनती माओवादियों के संगठन में देश के स्तर पर मास्टरमाइंड और प्रमुख रणनीतिकार के रूप में होती है। उसका नाम 2006 में यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट की कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म में भी सामने आया था। नक्सली संगठनों के विस्तार में उसका अहम रोल रहा है।

बिहार में माओवादियों का टॉप लीडर प्रमोद मिश्र गिरफ्तार
बिहार में माओवादियों का टॉप लीडर प्रमोद मिश्र गिरफ्तार फोटोः IANS

बिहार के गया जिले की पुलिस ने सीपीआई माओवादी संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और शीर्ष नेताओं में से एक प्रमोद मिश्र को उसके एक सहयोगी अनिल यादव के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उस पर झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश में नक्सली वारदातों के दर्जनों मामले दर्ज हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।

Published: undefined

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यो में नक्सली संगठनों के विस्तार में उसका अहम रोल रहा है। उसने झारखंड-बिहार की सीमा पर गया जिले में किसी ठिकाने पर पनाह ले रखी थी।इसके कुछ महीने पहले तक वह झारखंड के सारंडा इलाके में सक्रिय था। प्रमोद मिश्रा की गिनती माओवादियों के संगठन में देश के स्तर पर मास्टरमाइंड और प्रमुख रणनीतिकार के रूप में होती है। वह वर्षों तक जेल में रहा और 2017 में सबूत के अभाव में छूटने के बाद भूमिगत हो गया।

Published: undefined

प्रमोद मिश्र का नाम वर्ष 2006 में यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट की कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म में भी सामने आया था। वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना अंतर्गत कसमा गांव का रहने वाला है। वह संगठन में सोहन दा, शुक्ला जी, कन्हैया, जगन भरत जी, नूर बाबा, बीबी जी, अग्नि और बाण बिहारी जैसे नामों से जाना जाता है।

Published: undefined

प्रमोद मिश्र को इसके पहले झारखंड पुलिस की एसटीएफ ने धनबाद के विनोद नगर से 14 मार्च 2009 को गिरफ्तार किया था। वहां उसने अपने रिश्तेदार के यहां पनाह ले रखी थी। सबूतों के अभाव में 2017 में जेल से निकलने के बाद वह एक बार फिर से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय हो गया था। दो साल पहले गया में एक परिवार के चार लोगों को नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप मे फांसी पर लटका दिया था।

Published: undefined

बताया जाता है कि प्रमोद मिश्र ने ही इन्हें फांसी पर लटकाने का हुक्म दिया था। एनआईए और बिहार और झारखंड की पुलिस बीते कई महीनों से उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। बीते तीन मई को उसके पैतृक आवास और रिश्तेदारों के घर पर एनआईए ने छापेमारी भी की थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया था। अब गया से उसके गिरफ्तार होने की खबर आ रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू बोले- पिछली रात बहुत तेज बारिश हुई, नुकसान का आंकड़ा हो सकता है बड़ा

  • ,
  • उपराष्ट्रपति चुनावः सुदर्शन रेड्डी ने राधाकृष्णन को दी स्वस्थ बहस की चुनौती, बोले- न दिखाई दे रहे, न कुछ बोल रहे

  • ,
  • राहुल गांधी ने पंजाब में बाढ़ के हालात को पीड़ादायक बताया, सरकार से मिशन मोड में काम करने की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का भारत को लेकर दावा, 'अब देर हो चुकी' और अफगानिस्तान में भूकंप से 800 लोगों की मौत

  • ,
  • दिल्ली पर बाढ़ का खतरा, लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, डूब क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने का निर्देश