हालात

बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया का विवादित बयान, कहा- लव ज‍िहाद नहीं रोका गया तो हर शहर में होगा पाकिस्‍तान

राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया ने एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर हिंदू एकजुट नहीं हुए तो राजस्थान के शहर पाकिस्तान में तब्दील हो जाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया ने लव जिहाद को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने समुदाय विशेष को लेकर कहा कि अगर लव जिहाद को नहीं रोका गया तो देश के हर शहर में पाकिस्तान बन जाएगा। इस बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

खबरों के मुताबिक, रविवार को उदयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि यदि हिन्दू समाज सजग नहीं हुआ तो पंक्चर बनाने वाले हिन्दू समाज की बेटियों को ले जाएंगे और हर शहर में पाकिस्तान बन जाएगा।

कटारिया ने आगे कहा कि कभी मौका मिले तो पुराने जयपुर के मोहल्लों को देख लेना। वहां तुम्हारे भगवान रो रहे हैं। मंदिर में पूजा नहीं होती। आपके भगवान की सेवा नहीं होती। क्योंकि मंदिर ऐसी बस्ती में है, जहां वो कभी हड्डी फेंकता है कभी मांस का टुकड़ा। अपने परिवार व बच्चों की सलामती के चलते चाहकर भी उनका कोई विरोध नहीं कर पाता है।

उन्होंने आगे कहा, “देश में लव जिहाद तेजी से बढ़ रहा है, अगर इसी तरह चलता रहा तो भारत के हर शहर में पाकिस्‍तान बन जाएगा।” उन्‍होंने यह भी कहा कि उदयपुर को बदलने का वक्‍त आ गया है, वरना यहां भी जयपुर जैसी स्थिति होगी।

गुलाबचंद कटारिया के इस बयान की कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है। पार्टी ने कटारिया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में हारने के बाद बीजेपी अब धुव्रीकरण का कार्ड खेल रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!