हालात

दिल्ली BJP अध्यक्ष के पदभार समारोह में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की मौजूदगी में ताक पर ‘2 गज की दूरी’ का नियम

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के पदभार समारोह में बीजेपी नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं। इतना ही नहीं यह सब मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की मौजूदगी में हुआ।

फोटो : आईएएनएस
फोटो : आईएएनएस 

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद पर शुक्रवार को आदेश कुमार गुप्ता ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान सोशल डिस्टैंसिंग नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। फोटो खिंचाने के दौरान कई वरिष्ठ नेता एक दूसरे से सटे रहे। हालांकि पार्टी नेताओं ने कहा है कि पदभार ग्रहण समारोह के दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का पालन हुआ, लेकिन तस्वीरें गवाह हैं कि दावे कितने सही हैं। खुद प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से प्रदेश कार्यालय आने से मना किया था। जिससे कार्यकर्ता नहीं बल्कि प्रमुख पदाधिकारी ही आए।

बीजेपी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से आदेश गुप्ता के पदभार का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें साफ है कि न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग बल्कि मास्क लगाने के नियमों को भी ताक पर रख दिया गया।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नए प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता कुर्सी पर बैठे हैं। वहीं बगल सटकर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी खड़े हैं। मनोज तिवारी से सटकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन खड़े हैं। आत्मनिर्भर भारत बनाने की शपथ लेने के दौरान भी पार्टी पदाधिकारी एक दूसरे से सटे हुए नजर आए। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो गज की दूरी बनाने की अपील कर चुके हैं।

पार्टी नेताओं ने बताया कि थर्मल स्कैंनिंग के बाद ही पार्टी नेताओं को कार्यालय में एंट्री मिली थी। सभी निर्देशों का पालन किया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन

  • ,
  • तमिलनाडु: सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय 28 सितंबर से योजना करेंगे शुरू

  • ,
  • एशियन गेम्स: टेकबॉल सेमीफाइनल में हारीं क्विम्सी डिसूजा, कांस्य पदक के लिए युइना सकामोटो से भिड़ेंगी

  • ,
  • 'महिला सुरक्षा के लिए कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं', नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले पर भड़कीं प्रियंका गांधी

  • ,
  • DUSU Election Result: इस बार किसके सिर सजेगा ताज? भारी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी