हालात

सवर्ण विजय सिन्हा को बीजेपी ने बनाया बिहार विधानसभा का स्पीकर, पहले नंद किशोर यादव के नाम पर थी सहमति

बिहार में सरकारी तंत्र से ओबीसी को बाहर करने की कवायद जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी ने पार्टी विधायक विजय सिन्हा को स्पीकर पद के लिए नामित किया है। पहले नंद किशोर यादव को स्पीकर बनाए जाने की चर्चा थी।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी विधायक विजय सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। देर रात हुई बैठक में बीजेपी ने विजय सिन्हा के नाम पर मुहर लगा दी। विजय सिन्हा ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। खबरों के मुताबिक लखीसराय से विधायक विजय सिन्हा को उम्मीदवार बनाने का फैसला बीजेपी की शीर्ष कमेटी ने सोमवार देर रात एक बैठक के बाद किया है। इस फैसले पर विजय सिन्हा ने कहा कि "हम पार्टी और एनडीए के निर्देशों को मुताबिक काम करेंगे।"

Published: undefined

कहा जा रहा है कि बीजेपी ने इसके जरिए सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने की कोशिश की है। विजय सिन्हा सवर्ण हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस पद के लिए इससे पहले पूर्व सड़क निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव के नाम पर सहमति बन चुकी थी। इसके साथ ही एक और पूर्व मंत्री नीतीश मिश्र का नाम भी चर्चा मे था। लेकिन आखिरी समय में बीजेपी विजय सिन्हा का नाम पर हामी भरी।

विजय सिन्हा बीजेपी के पुराने नेता है और उहें पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का काफी करीबी माना जाता है। विजय सिन्हा तीन बार लखीसराय से विधायक रह चुके हैं। विजय सिन्हा पिछली सरकार में श्रम संसाधन मंत्री भी रहे। मंत्री बनने से पहले विजय सिन्हा बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रहे हैं।

Published: undefined

कई राजनीतिक विशलेषकों का मानना है कि विजय सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बना कर बीजेपी सामाजिक समीकरण को दुरुस्त करना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में उपमुख्यमंत्री के दोनों पद पिछड़ी और अति पिछड़ी जाति से आने वाले नेताओं को दिए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...