हालात

बंगाल, महाराष्ट्र के बाद बीजेपी पंजाब में भी राज्यपाल कार्यालय का इस्तेमाल करने की कोशिश में: अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र और बंगाल की तर्ज पर वह सत्ता के लिए पंजाब में भी राज्यपाल कार्यालय का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राज्यपाल की प्रतिष्ठा को कम किया है।

फोटो : आईएएनएस
फोटो : आईएएनएस 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व पर राज्यपाल के कार्यालय की 'प्रतिष्ठा को कम करने' का आरोप लगाया। बीजेपी की राज्य इकाई के ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब को एक और पश्चिम बंगाल बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि, "सत्ता की भूखी बीजेपी अपने निहित स्वार्थो के लिए राज्यपाल के कार्यालय का उपयोग करने की कोशिश कर रही है।"

अमरिंदर सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "यह पश्चिम बंगाल में हो रहा है, महाराष्ट्र में हुआ है, और अब वे पंजाब में भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं।" मुख्यमंत्री ने कहा, "सभी लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थानों को व्यवस्थित रूप से रौंद रही भाजपा ने राज्यपाल के कार्यालय को भी नहीं बख्शा है।" अमरिंदर ने तंज कसते हुए कहा, "क्या इन भाजपा नेताओं को नहीं पता है कि मेरे राज्य की कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी मेरे साथ न केवल मुख्यमंत्री के रूप में है, बल्कि गृह मंत्री के रूप में भी है।"

उन्होंने कहा कि पंजाब के बीजेपी नेताओं से आग्रह है कि पहले संवैधानिक मामलों पर बोलने से पहले भारतीय संविधान की एबीसी सीखें। अमरिंदर ने कहा, यह दुख की बात है कि ऐसे समय में जब किसान पिछले लगभग 40 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कड़कड़ाती ठंड में मर रहे हैं, बीजेपी सस्ती राजनीति में व्यस्त है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे