हालात

BJP की कट्टरता ने दुनिया में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाया, बाहरी रूप से भी कमजोर हुआ देश- राहुल गांधी

पैगंबर पर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी पर मुस्लिम देश लगातार आपत्ति जता रहे हैं। रविवार को कतर ने सबसे पहले अपनी नाराजगी जताई थी जिसके बाद से कुवैत, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, ईरान, पाकिस्तान जैसे देशों ने भी आपत्ति जताई है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए इसे विश्व स्तर पर भारत की स्थिति को नुकसान पहुंचाने वाला करार दिया है। राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "आंतरिक रूप से विभाजित, भारत बाहरी रूप से कमजोर हो जाता है। भाजपा की शर्मनाक कट्टरता ने न केवल हमें अलग-थलग कर दिया है, बल्कि विश्व स्तर पर भारत की स्थिति को भी नुकसान पहुंचाया है।

वहीं इस मसले पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी एक तरफ तो धार्मिक ध्रुवीकरण कर और नफरत फैला कर भारत की सदियों पुरानी 'वसुधैव कुटुंबकम' की परंपरा का अपमान करती है तो दूसरी ओर सब धर्मों के सम्मान का ढोंग और पाखंड करती है। यह भाषा अविश्वसनीय है।

उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, भाजपाई नेतृत्व ने वोट बटोरने के लिए एक नया शब्दकोश बना लिया है। ये हैं- 'श्मशान-कब्रिस्तान', '80 बनाम 20', 'बुलडोजर', 'गर्मी निकालना'। सुरजेवाला ने सवाल करते हुए कहा कि क्या भाजपा अपने तौर-तरीकों में सुधार लाने के प्रति गंभीर है? क्या अब भारत की आत्मा, विचारधारा और मानवता की समावेशी परंपरा पर नफरत का बुलडोजर चलना बंद हो जाएगा? भाजपा द्वारा दिया एक छोटा सा बयान भारतीयता के सिद्धांत को पहुंचाए गए लाखों जख्मों को नहीं भर पाएगा।

गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद के बारे में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणियों पर मुस्लिम देश लगातार आपत्ति जता रहे हैं। रविवार को कतर ने सबसे पहले इसे लेकर अपनी नाराजगी जताई थी जिसके बाद से कुवैत, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, ईरान, पाकिस्तान जैसे देशों ने भी आपत्ति जताई है।

हालांकि मामला बढ़ते देख बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। नूपुर शर्मा बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रही हैं। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नई दिल्ली सीट से दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव नहीं जीत सकी थीं और एक बड़े अंतर से हार गई थीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI ने दर्ज की प्राथमिकी, बॉम्बे HC के आदेश के बाद FIR

  • ,
  • बिहार में अभी नहीं टला बाढ़ का खतरा, गंगा, पुनपुन, बागमती समेत कई नदियां उफान पर, इन जिलों पर सबसे ज्यादा असर

  • ,
  • पश्चिम बंगाल में डेंगू का कहर, 5 हजार के पार पहुंचे मरीज, 29 नगर पालिकाएं और 278 पंचायतें हॉटस्पॉट

  • ,
  • 'पेपर लीक, महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है महाराष्ट्र', उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

  • ,
  • विमेंस एशिया कप में श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी से रचा दिया इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त