हालात

पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मार्ग पर गिरी चट्टान की चपेट में आई बोलेरो, ड्राइवर सहित 9 लोगों की मौत की आशंका

जिस स्थान पर घटना हुई, वह मालपा और पेलसिती झरने के बीच स्थित है। बताया जा रहा है कि दिन में डेढ़ बजे जब वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला लौट रहा था, तभी पहाड़ी से विशाल चट्टान उसके ऊपर गिर गई। जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की है।

पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मार्ग पर चट्टान की चपेट में आई बोलेरो, 9 लोगों की मौत की आशंका
पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मार्ग पर चट्टान की चपेट में आई बोलेरो, 9 लोगों की मौत की आशंका फोटोः IANS

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के पास पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से बोलेरो कैंपर दब गया। हादसे में चालक सहित नौ लोगों की दबकर दर्दनाक मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

जिस स्थान पर घटना हुई है, वह स्थान मालपा और पेलसिती झरने के बीच में स्थित है। बताया जा रहा है कि दिन में डेढ़ बजे जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था, तभी पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताई जा रही है।

जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है। धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग सड़क आवाजाही के लिहाज से खतरनाक है। इस सड़क पर कम से कम 50 स्थान ऐसे हैं, जहां से सुरक्षित निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: देश मना रहा आजादी का जश्न, खड़गे ने पूछा- स्वतंत्रता सेनानियों का सपना कितना हुआ पूरा?, मोदी पर भी साधा निशाना

  • ,
  • ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा’, स्वतंत्रता दिवस पर JPSC मामले पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन

  • ,
  • महुआ मोइत्रा को रात में ‘सर्किट हाउस’ खाली करने का आदेश, बाहर हंगामा करती भीड़, TMC सांसद ने वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती

  • ,
  • सुबह-सुबह भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 7.7 रही तीव्रता, अबतक दो लोगों की मौत, सुनामी का भी अलर्ट जारी

  • ,
  • आज देश मना रहा आजादी का जश्न, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- हर भारतीय को मिले समानता, सम्मान और न्याय