
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजधानी को और सर्द कर दिया है। दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। बुधवार को धूप खिलने के बाद भी कंपकपी बनी रही। वहीं, आज सुबह कोहरा देखा गया। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी। मतलब ये कि फिलहाल सर्दी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।
दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। हल्का कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 12 से 16 जनवरी तक अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
Published: undefined
दिल्ली-एनसीआर के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों से बर्फीली हवाएं चलने की वजह से कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। देशभर में सबसे ज्यादा सर्दी जम्मू-कश्मीर में पड़ रही है। यहां तापमान शून्य से 5 डिग्री नीचे चला गया है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कश्मीर में किस कदर सर्दी पड़ रही है।
वहीं, कोहरे और शीतलहर ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। कोहरे का असर रेल और हवाई यातायात पर पड़ा है। दिल्ली आने वाली 24 ट्रेंने देरी से चल रही हैं। कई उड़ानों में भी देरी हुई है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी की वजह से यात्री परेशान दिखे।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined