पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऊपर से शहीतलहर और कोहरे की मार भी जारी है। पहाड़ों में बर्फबारी जारी है, जिससे मैदानी इलाकों में पारा लुढ़क गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जनवरी तक दिल्ली में शीतलहर की मार जारी रहेगी। 9 और 10 जनवरी को शहर में घना कोहर छाए रहने की संभावना है। वहीं, 11-12 जनवरी को बारिश की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बर्फबारी के कारण से न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक और गिरने की संभावना है। वहीं, 10 से 12 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना है।
Published: undefined
राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में घना कोहरा छाने और तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 10-12 जनवरी के बीच इन इलाकों में बारिश हेने की संभावना है। ऐसे में सर्दी और बढ़ सकती है।
पंजाब और हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। अमृतसर में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी शून्य हो गई। लुधियाना और पटियाला में ये 20 और 10 मीटर तक सीमित रही। संगरूर पंजाब का सबसे ठंडा जगह रहा, जहां तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम होकर 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के करनाल और अंबाला में भी कोहरे की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
Published: undefined
उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राज्य में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 10 से 12 जनवरी के बीच पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है।
वहीं, झारखंड के कई इलाकों जबरदस्त सर्दी पड़ रही है। लातेहार में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य में सबसे कम है। खूंटी, लोहरदगा और रांची में भी तापमान में गिरावट देखी गई। आईएमडी के मुताबिक, 10 जनवरी तक ऐसी ही सर्दी पड़ने की संभावना है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined