
हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक बर्फबारी के कारण 40-50 टूरिस्ट जलोरी पास में फंस गए हैं। दूसरे टूरिस्ट को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
Published: 15 Mar 2026, 7:45 AM IST
5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "चुनाव की तारीख आ गई हैं और जनता के अंदर भरोसा है कि बंगाल में ममता बनर्जी और तमिलनाडु में DMK की सरकार आ रही है अन्य जगह असम और केरल में बीजेपी ही हारेगी। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग पूरे चुनाव पर निगरानी रखेगा और निष्पक्ष चुनाव होगा। सुरक्षित माहौल में सभी मतदाताओं को वोट डालने का अवसर मिलेगा।"
Published: 15 Mar 2026, 7:45 AM IST
CPI नेता डी. राजा ने चुनावी तारीखों की घोषणा पर कहा, "बहुत से प्रश्न उठाए जा रहे हैं, बहुत से मुद्दे उठाए जा रहे हैं, चुनाव आयोग को विश्वसनीयता से उसपर जवाब देना चाहिए। चुनाव आयोग जनता को खुद पर यकीन नहीं दिला पा रही। हमने देखा कि बिहार में क्या हुआ... मैं हमेशा कहता हूं कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और इसे निष्पक्षता से एक संवैधानिक संस्था की तरह व्यवहार करना चाहिए। इसे लोगों को चुनाव आयोग पर शक करने या सवाल उठाने का मौका नहीं देना चाहिए... अगर वैध मतदाताओं को मतदान करने से रोका जाएगा तो ज़ाहिर है कि चुनाव आयोग पर सवाल उठेंगे।"
Published: 15 Mar 2026, 7:45 AM IST
भारत चुनाव आयोग ने 5 राज्यों/UTs में असेंबली इलेक्शन की तारीखों का ऐलान किया है।
1. असम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख 4 मई है।
2. तमिलनाडु- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख- 4 मई है।
3. वेस्ट बंगाल- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल (पहला फेज़), 29 अप्रैल (दूसरा फेज़), काउंटिंग की तारीख- 4 मई
4. केरलम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल; काउंटिंग की तारीख- 4 मई
5. पुडुचेरी- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल; काउंटिंग की तारीख- 4 मई
Published: 15 Mar 2026, 7:45 AM IST
केरल, तमिलनाडु, बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के लिए भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पांच राज्यों में 17.4 करोड़ लोग चुनाव में वोट डालेंगे। 5 राज्यों में 2.19 लाख पोलिंग बूथ होंगे।
Published: 15 Mar 2026, 7:45 AM IST
विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज होने की संभावना के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "आज चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है, ऐसे में आयोग को कम से कम निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि समय-समय पर आयोग को लेकर सवाल उठते रहे हैं।"
Published: 15 Mar 2026, 7:45 AM IST
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पालम गांव पुलिस स्टेशन में दर्ज लूट और तोड़फोड़ के एक मामले के सिलसिले में वांछित अपराधी महेश, जिसे 'गांजा' के नाम से भी जाना जाता है, को गिरफ्तार कर लिया है।
Published: 15 Mar 2026, 7:45 AM IST
चुनाव आयोग आज शाम को विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं।
Published: 15 Mar 2026, 7:45 AM IST
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई इलाकों में सुबह-सुबह झमाझम बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। 15 मार्च 2026 को आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा। सुबह से दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Published: 15 Mar 2026, 7:45 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 15 Mar 2026, 7:45 AM IST