हालात

बड़ी खबर LIVE: खड़गे ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ कोशिश हो रही है

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग को लेटर लिखा। लेटर में लिखा, "चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ़ कोशिश हो रही है और चुनाव आयोग को इसे तुरंत रोकना/सुधारना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे फोटोः सोशल मीडिया

निर्वाचन आयोग ने असम में पांच डीईओ का तबादला किया

निर्वाचन आयोग ने असम विधानसभा चुनाव की घोषणा किये जाने के एक दिन बाद सोमवार को राज्य के पांच जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) का तबादला कर दिया। आयोग ने कोकराझार, माजुली, बक्सा, चिरांग और उदालगुड़ी के डीईओ को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है।

निर्वाचन आयोग ने असम के मुख्य सचिव रवि कोटा को भेजे गए एक पत्र में कोकराझार के डीईओ पंकज चक्रवर्ती की जगह डॉ. पी उदय प्रवीण, माजुली के रतुल पाठक की जगह सृष्टि सिंह और बक्सा के धीरज सऊद की जगह किम्नेई चांगसन को नियुक्त करने का आदेश दिया है।

इसी के साथ चिरांग के डीईओ गकुल चंद्र ब्रह्मा की जगह मधुसूदन नाथ और उदालगुड़ी के पुलक पाटगिरी के स्थान पर जय विकास को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।

पत्र में कहा गया है कि नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने से संबंधित अनुपालन रिपोर्ट मंगलवार को अपराह्न तीन बजे तक निर्वाचन आयोग को भेज दी जानी चाहिए।

आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि हटाए गए अधिकारियों को चुनाव पूर्ण होने तक किसी भी चुनाव संबंधी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।

सभी पांच स्थानांतरित जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) असम सिविल सेवा (एसीएस) के अधिकारी हैं और उनके स्थान पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

व्यापार समझौते के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, 90 लोग हिरासत में लिये गए

भारतीय युवा कांग्रेस ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि इस समझौते से किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यवसायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता जंतर-मंतर से ‘संसद घेराव’ करने के लिए आगे बढ़े, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कम से कम 90 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, क्योंकि उन्होंने संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया था। बाद में सभी को रिहा कर दिया जाएगा।

युवा कांग्रेस के सदस्यों ने दावा किया है कि हिरासत में लिये जाने के बाद, उन्हें जिस बस में ले जाया जा रहा था, उसकी सीएनजी बीच रास्ते में खत्म हो गई, जिसके बाद उन्हें बीच में ही छोड़ दिया गया।

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

खड़गे ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ कोशिश हो रही है 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग को लेटर लिखा। लेटर में लिखा, "चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ़ कोशिश हो रही है और चुनाव आयोग को इसे तुरंत रोकना/सुधारना चाहिए। इसके अलावा, हमारे सही वोटर्स/डाले गए वोटों को अक्षम करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती, जो साफ़ तौर पर प्रक्रिया को खराब करने/पटरी से उतारने की एक साफ़ कोशिश है..."

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

लद्दाख: लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने आज अपने चार-सूत्री एजेंडे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

लद्दाख: लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने आज अपने चार-सूत्री एजेंडे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें राज्य का दर्जा बहाल करना, छठी अनुसूची में शामिल करना, नौकरियां और सांस्कृतिक सुरक्षा शामिल हैं।

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

युवा कांग्रेस ने व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन किया

भारतीय युवा कांग्रेस ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता जंतर-मंतर से ‘संसद घेराव’ करने के लिए आगे बढ़े, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

इस विरोध प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं- रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट जी और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग- ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चिब ने कहा, ‘‘अमेरिका के साथ व्यवार समझौता दबाव का परिणाम है।’’

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एलपीजी लेकर पहुंचा पहला भारतीय जहाज शिवालिक

पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। यह कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह जहाज सोमवार शाम 5 बजे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा, जिसकी जानकारी पहले ही शिपिंग मंत्रालय ने प्रेस से साझा कर दी थी। शिवालिक करीब 45 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर पहुंचा है, जो लगभग 32 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है।

यह जहाज 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच यह भारत पहुंचने वाला पहला एलपीजी जहाज है।

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

ममता बनर्जी ने एलपीजी संकट के खिलाफ रैली का नेतृत्व किया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता में एक रैली का नेतृत्व किया, जिसमें राज्य की जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और एलपीजी संकट के खिलाफ आवाज उठाई गई।

यह रैली शहर के मध्य भाग में स्थित कॉलेज स्क्वायर से शुरू हुई, जो डोरिना क्रॉसिंग पर समाप्त होगी। हजारों लोग इसमें शामिल हुए।

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को कराने की रविवार को घोषणा की।

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

हिमाचल प्रदेश: शिमला में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

ओडिशा- मयूरभंज में चक्रवाती तूफ़ान से भारी नुक़सान, अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने गिरे हुए पेड़ों को हटाया 

भुवनेश्वर: ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान BJD और BJP के विधायकों के बीच झड़प हो गई 

यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में भारत-विरोधी अमेरिकी व्यापार समझौते के खिलाफ एक विशाल 'संसद घेराव' विरोध प्रदर्शन किया 

तकनीकी खराबी के कारण न्यू यार्क से दिल्ली आने वाला एयर इंडिया का विमान आयरलैंड की ओर मोड़ा गया 

EC बंगाल की चुनी हुई सरकार को नुकसान पहुंचाने के लिए अधिकार का गलत इस्तेमाल कर रहा है- TMC सांसद सागरिका घोष

TMC सांसद सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल के DGP और गृह सचिव के तबादले पर कहा, "जिस तरह से चुनाव आयोग ने बंगाल के गृह सचिव और मुख्य सचिव का तबादला आधी रात को 4 बजे किया, वह बिल्कुल भी मंज़ूर नहीं है। बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक चुनी हुई सरकार है। चुनाव आयोग के पास इस समय ये अधिकार हैं, लेकिन वह बंगाल की चुनी हुई सरकार को नुकसान पहुँचाने के लिए इनका गलत इस्तेमाल कर रहा है। हमने इस मामले को सदन में उठाया है। हमारे नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने भी इस मुद्दे को उठाया, और इसके विरोध में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पूरे दिन के लिए संसद से वॉकआउट कर गई है।"

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

भारत में थोक महंगाई दर फरवरी में 2.13 प्रतिशत रही

थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर फरवरी में बढ़कर 2.13 प्रतिशत हो गई है। इसके बढ़ने की वजह खाद्य और गैर-खाद्य उत्पादों की कीमतों में इजाफा होना है। यह जानकारी सरकार की ओर से सोमवार को दी गई।

थोक महंगाई दर जनवरी में 1.81 प्रतिशत और पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 2.45 प्रतिशत था।

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

EC ने चुनाव वाले पश्चिम बंगाल में DGP और कोलकाता CP को हटाया।

अबू धाबी के अधिकारियों ने अल बहिया इलाके में एक नागरिक वाहन पर मिसाइल गिरने की घटना पर प्रतिक्रिया दी है: रॉयटर्स

ड्रोन हमले से जोखिम उजागर होने के बाद दुबई हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें फिर से शुरू: रॉयटर्स

पीएम पहले कहा करते थे कि रुपये के गिरने से देश की साख गिरती है, मुझे नहीं पता कि अब मोदी जी की गिर रही है की नहीं- प्रमोद तिवारी

प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार पर आर्थिक नीतियों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की लापरवाही और मिलीभगत के कारण 200 से अधिक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर बढ़ा दिया गया है, जबकि पहले इसे कम करने का दिखावा किया गया था।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है और इसकी कीमत कई महीनों से गिरावट की ओर है, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। पीएम पहले कहा करते थे कि रुपये के गिरने से देश की साख गिरती है, मुझे नहीं पता कि अब मोदी जी की गिर रही है की नहीं।

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

चुनाव की तारीखें बीजेपी की सुविधा के हिसाब से हुईं तय: प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग की तरफ से घोषित की गई चुनाव तारीखों पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि यह तारीखें चुनाव आयोग ने नहीं बीजेपी ने तय की हों।

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी फिर से सत्ता में आएंगी- शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत

अगर स्थिति वास्तव में सामान्य होती, तो सरकार को गैस के दाम क्यों बढ़ाने पड़े- खड़गे  

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में गैस संकट के बीच सरकार ने घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये और वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़ा दिए हैं।

खड़गे ने कहा कि अगर स्थिति वास्तव में सामान्य होती, तो सरकार को इस तरह की पाबंदियां लगाने और कीमतें बढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हालात सामान्य होने का दावा कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर लोगों को गैस सिलेंडर के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

गैस की कमी के कारण कई जगहों पर सिलेंडर खुलेआम कालाबाजारी में बेचे जा रहे हैं- खड़गे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलपीजी संकट को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में रसोई गैस की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है और इसका सबसे ज्यादा असर गरीब व कमजोर तबकों पर पड़ रहा है।

खड़गे ने कहा कि गैस की कमी के कारण कई जगहों पर सिलेंडर खुलेआम कालाबाजारी में बेचे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग मजबूरी में पांच हजार रुपये तक में गैस सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार भले ही हालात सामान्य होने का दावा कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उनके अनुसार देश के कई हिस्सों में लोगों को गैस सिलेंडर हासिल करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

देश में रसोई गैस की कमी के कारण हालात चिंताजनक हो गए हैं- मल्लिकार्जुन खड़गे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलपीजी संकट को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में रसोई गैस की कमी के कारण हालात चिंताजनक हो गए हैं और इसका असर आम लोगों पर साफ दिखाई दे रहा है।

खड़गे ने कहा कि एलपीजी की कमी से पूरे देश में हाहाकार की स्थिति बन गई है। इसका सबसे अधिक प्रभाव गरीब और कमजोर वर्गों पर पड़ रहा है। इसके साथ ही होटल, पीजी और अन्य वाणिज्यिक संस्थानों पर भी इसका नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।

उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने की मांग करते हुए कहा कि भारत अपनी जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात करता है, ऐसे में आपूर्ति और प्रबंधन को लेकर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

एअर इंडिया की न्यू यॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया उड़ान की हुई प्रेकॉशनरी लैंडिंग AI102 उड़ान को तकनीकी खरीबी के कारण इमरजेंसी लैंड कराया गया है। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय समय अनुसार 4:30 बजे उड़ान को लैंड कराया गया फिलहाल उड़ान का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और जो भी मदद हो रही है वह एयरलाइंस कर रही है।

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

11 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी

देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए जारी चुनावी प्रक्रिया आज अपने अंतिम चरण में है। 37 में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब 11 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है और चार बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बंद होने के कारण एमिरेट्स की तिरुवनंतपुरम से दुबई जाने वाली फ़्लाइट बीच रास्ते से ही लौट आई 

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये 

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जहाज नहीं भेजेगा ऑस्ट्रेलिया 

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने साफ कर दिया है कि वो स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जहाज नहीं भेजेगी। ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री कैथरीन किंग ने सोमवार को ABC न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हम स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में कोई जहाज नहीं भेज रहे हैं। हम जानते हैं कि ये कितना महत्वपूर्ण है, लेकिन हमें ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला है और न ही हम इसमें हिस्सा ले रहे हैं।' ये बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों से अपील की है कि वो मिलकर हॉर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा करें।

ट्रंप का कहना है कि ईरान के हमलों से ये महत्वपूर्ण जलमार्ग लगभग बंद हो गया है, जिससे दुनिया भर में तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। ट्रंप ने चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया जैसे देशों से वॉरशिप्स भेजने की बात कही है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया।

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

आगजनी के बाद दुबई एयरपोर्ट बंद

दुबई मीडिया ऑफिस के मुताबिक, शहर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक ईंधन टैंक के पास लगी आग लग गई। सिविल डिफेंस की टीमों ने सफलतापूर्वक इसपर काबू पा लिया है। मीडिया ऑफिस के अनुसार इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया, जहाँ ट्रॉमा केयर ICU में आग लगने से 10 लोगों की जान चली गई थी।

हम अन्य देशों के साथ जलडमरूमध्य की सुरक्षा और निगरानी के लिए मिलकर काम करने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। - ट्रंप

हिमाचल के कई इलाकों में ताजा बर्फबारी

ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर

ओडिशा के कटक शहर में SCB मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर ICU में देर रात बड़ी आग लग गई। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 3 बजे हुआ। इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई।

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 16 Mar 2026, 7:50 AM IST