हालात

बड़ी खबर LIVE: ट्रेन से कोटा जाएंगे राहुल गांधी, NEET छात्रों से करेंगे बात, संजय राउत बोले- महाराष्ट्र सांसदों को खरीदा जा रहा

राहुल गांधी आज दिल्ली से जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर सीधे कोटा पहुंचेंगे और 4 घंटे से ज्यादा समय तक सीधे परेशान छात्रों की गूंज सुनेंगे। वहीं उद्धव गुट में टूट की आशंका के बीच यूबीटी सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

आज की बड़ी खबरें

राहुल गांधी आज कोटा जाएंगे, नीट छात्रों से करेंगे मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं के हक में बड़ा देशव्यापी आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत 17 जून को देश के सबसे बड़े कोचिंग हब 'कोटा' से होने जा रही है। खास बात यह है कि राहुल गांधी किसी वीआईपी की तरह नहीं, बल्कि आम आदमी की तरह दिल्ली से जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर सीधे कोटा पहुंचेंगे और बिना किसी लंबे राजनीतिक भाषण के 4 घंटे से ज्यादा समय तक सीधे परेशान छात्रों की गूंज सुनेंगे।

कांग्रेस ने इस अभियान को 'छात्रों की गूंज' नाम दिया है। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई भी नेता मंच से भाषण नहीं देगा। राहुल गांधी खुद शाम 5:00 बजे से रात 9:30 बजे तक (करीब साढ़े चार घंटे) पूरी तरह से छात्रों के बीच मौजूद रहेंगे। वह एक-एक करके नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से बात करेंगे। उनका मकसद छात्रों की परेशानियां सुनना, उनके अनुभव जानना और उनसे सीधे सुझाव लेना है।

संजय राउत बोले- महाराष्ट्र सांसदों को खरीदा जा रहा

उद्धव गुट में टूट की आशंका के बीच यूबीटी सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। संजय राउत ने पोस्ट कर सांसदों की खरीद के दावे किए। उन्होंने पोस्ट कर कहा कि अपना सपना मनी मनी! यह चौंकाने वाला है कि महाराष्ट्र के सांसदों को पाला बदलने के लिए कथित तौर पर 15-15 करोड़ रुपये ऑफर किए जा रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस को टैग भी किया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined