हालात

बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में आग उगलती गर्मी, 14 साल की सबसे तपती रात, पूरे हफ्ते लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, साल 2012 से लेकर 2026 तक सर्वाधिक न्यूनतम तापमान इस साल 21 मई को दर्ज किया गया है जोकि सामान्य से 5.2 अधिक 31.9 रहा।

फोटोः PTI
फोटोः PTI 

दिल्ली में आग उगलती गर्मी, 14 साल की सबसे तपती रात, पूरे हफ्ते लू का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम जारी है, बुधवार की रात दिल्ली में बीते 14 वर्षों में सर्वाधिक गर्म दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, साल 2012 से लेकर 2026 तक सर्वाधिक न्यूनतम तापमान इस साल 21 मई को दर्ज किया गया है जोकि सामान्य से 5.2 अधिक 31.9 रहा।

चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे पहले साल 2012 में 26 मई को सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया था। आइएमडी ने अगले सात दिनों तक दिल्ली में ‘ताप लहर’ चलने की संभावना के साथ गर्म रातें दर्ज किए जाने की बात कही है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined