
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। इस भीषण फ्लैश फ्लड में करीब 155 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 750 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ की चपेट में आने से परिवहन और संचार व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 35 पुल और 45 सस्पेंशन ब्रिज बाढ़ के तेज बहाव में बह गए, जिससे कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए