बड़ी खबर LIVE: यमन के ताइज में बाजार पर सऊदी एयरफोर्स की एयरस्ट्राइक! 7 की मौत, दर्जनों घायल होने का हूतियों का दावा
यमन के ताइज शहर में पब्लिक मार्केट पर हवाई हमले में 7 लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने का हूतियों ने दावा किया है।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा, नदी किनारे और निचले इलाकों पर असर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे के इलाकों और निचले क्षेत्रों पर असर पड़ रहा है।
यमन के ताइज में बाजार पर सऊदी एयरफोर्स की एयरस्ट्राइक! 7 की मौत, दर्जनों घायल होने का हूतियों का दावा
यमन के ताइज शहर में एक पब्लिक मार्केट पर हवाई हमले के बाद भारी तबाही का मंजर सामने आया है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब की एयरफोर्स ने सेंट्रल मार्केट के पास शॉपिंग इलाके को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की बात कही गई है। हूती समूह के अल-मसीरा टीवी द्वारा जारी वीडियो में बाजार से धुएं का गुबार उठता और एक गोदाम बुरी तरह तबाह नजर आ रहा है। हूतियों के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए